किराना दुकान से 92 बोतल शराब बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2017 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने बुधवार को हूर मधेया गांव स्थित एक किराना दुकान में छापामारी कर वहां से 92 बोतल शराब बरामद किया है़ इस मामले में पुलिस ने किराना दुकान के प्रोपराइटर अरविंद कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया है़ गढ़वा थाना में एक प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ समीर कुमार तिर्की ने बताया कि […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने बुधवार को हूर मधेया गांव स्थित एक किराना दुकान में छापामारी कर वहां से 92 बोतल शराब बरामद किया है़ इस मामले में पुलिस ने किराना दुकान के प्रोपराइटर अरविंद कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया है़ गढ़वा थाना में एक प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ समीर कुमार तिर्की ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हूर मधेया गांव में एक किराना दुकान में शराब बिकता है़ इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस जब किराना दुकान पहुंची, तो वहां उसे काफी संख्या में शराब की बोतल मिली़ इसमें बीयर के 48 बोतल गॉड फादर व 24 बोतल किंगफिशर, 10 रॉयल स्टेट व 10 इंपिरियर ब्लू शराब शामिल था़ पुलिस ने सभी को जब्त कर थाना ले आयी है़ साथ ही अरविंद चौबे को जेल भेज दिया गया है़
एसडीपीओ ने बताया कि जहां कहीं भी इस तरह अवैध शराब बिक्री की सूचना पुलिस को मिलेगी, उस पर इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जायेगी़ उन्होंने बताया कि इसके लिये छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा़ प्रेसवार्ता में थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह एवं एएसआई अभिमन्यु सिंह भी उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




