दशरथ जइसन ससुर मांगे...

Published at :15 Mar 2017 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
दशरथ जइसन ससुर मांगे...

शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायी गयी होली गढ़वा : गढ़वा जिले में होली का पर्व परंपरागत तरीके से पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया़ रविवार की शाम 7.30 बजे के बाद सभी जगह होलिका दहन किया गया़ दूसरे दिन रंग-अबीर एवं गुलाल की होली हुई. ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने […]

विज्ञापन
शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायी गयी होली
गढ़वा : गढ़वा जिले में होली का पर्व परंपरागत तरीके से पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया़ रविवार की शाम 7.30 बजे के बाद सभी जगह होलिका दहन किया गया़ दूसरे दिन रंग-अबीर एवं गुलाल की होली हुई. ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने परंपरागत रूप से स्थानीय देवताओं की पूजा की व प्रसाद का वितरण किया़ सभी क्षेत्रों में सुबह में बच्चे से लेकर बूढ़े तक रंग में डूबे नजर आये़ शाम में अबीर-गुलाल लगा कर लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी़ इस बीच लगातार दो दिन तक चारों ओर होली के गीत से वातावरण गूंजायमान रहा़ जगह-जगह होली के गीत गूंज रहे थे़ इस अवसर पर कई जगह अॉरकेस्ट्रा व फिल्मी गीतों की धुन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया़ कई जगह बाहर के कलाकारों को बुलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये़
सोमवार को होली के दिन जिला मुख्यालय की सड़कों पर अलग-अलग झुंड में लोग रंग खेलते दिख रहे थे़, जबकि सड़क पर वाहनों का आवागमन लगभग ठप था़ होली के दिन मौसम ने भी पूरा साथ दिया़ होली को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकस था. सभी थाना क्षेत्रों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी़ जिला प्रशासन ने सभी थानों में शांति समिति की बैठक के माध्यम से होली को मिल जुल कर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की थी़ साथ ही इस दौरान शराब की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी़
सोनडीहा में मनी नशामुक्त होली
सगमा. प्रखंड के सोनडीहा उत्तर व दक्षिण गांव में इंसान बनो अभियान के तहत ग्रामीणों ने नशामुक्त होली मनायी़ इंसान बनो अभियान से जुड़े लोगों ने चौकीदार गुलाब पासवान के नेतृत्व में होली के एक सप्ताह पूर्व से पुरे गांव में घूम-घूम कर होली के दिन नशापान नहीं करने को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया था़ इससे प्रेरित होकर होली के दिन गांव के किसी भी व्यक्ति ने नशा का सेवन नहीं किया़
अभियान के सफल होने के बाद इंसान बनो अभियान से जुड़े लोगों ने ग्रामीणों को इसके लिये बधाई दी़ उन्होंने कहा कि आगे भी वे पर्व-त्योहार व अन्य मौके पर इस तरह का अभियान चलायेंगे़ इस कार्य में विजय पासवान, विनोद पासवान, सीताराम पासवान, प्रमोद पासवान, मोहन पासवान, उपेंद्र पासवान, रवींद्र पासवान, बिरेंद्र पासवान, मिथिलेश पासवान, कुमकुम पासवान ने योगदान दिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola