महिला से 1.28 लाख की ठगी

Published at :15 Mar 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
महिला से 1.28 लाख की ठगी

नगरऊंटारी : महिला पर्यवेक्षिका बनाने के नाम पर एक युवक द्वारा थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्राम के एक ग्रेजुएट महिला से एक लाख अठाइस हजार रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. झाविमो नेता सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने बीडीओ को पत्र लिख कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी : महिला पर्यवेक्षिका बनाने के नाम पर एक युवक द्वारा थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्राम के एक ग्रेजुएट महिला से एक लाख अठाइस हजार रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. झाविमो नेता सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने बीडीओ को पत्र लिख कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है.

केसरी ने दिये पत्र के माध्यम से बताया कि थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्राम निवासी दीपु कुमारी से बंशीधर टोला के सिंकदर खलीफा द्वारा एलइओ के पद पर बहाली कराने के नाम पर अपने को बीडीओ को पीए बताकर विभिन्न किस्तों में एक लाख अट्ठाइस हजार रुपया ले गया. उन्होंने बताया कि दीपू ने अपना जेवर बंधक रख कर किसी तरह पैसे का इंतजाम किया था. जब दीपू की बहाली नहीं हुई, तो उसने सिकंदर खलीफा से रुपये वापस करने की मांग की, तो काफी गिड़गिड़ाने पर सिकंदर ने 7000 रुपये ही वापस किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola