सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनायें त्योहार : बीडीओ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Mar 2017 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

होली को लेकर शांति समिति की बैठक खरौंधी. खरौंधी थाना परिसर मे होली को लेकर बीडीओ राजेश कुमार डुंगडुंग की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे. मौके पर उपस्थित लोगों ने होली पर शराब की बिक्री पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया़ पूर्व सरपंच […]
विज्ञापन
होली को लेकर शांति समिति की बैठक
खरौंधी. खरौंधी थाना परिसर मे होली को लेकर बीडीओ राजेश कुमार डुंगडुंग की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे. मौके पर उपस्थित लोगों ने होली पर शराब की बिक्री पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया़
पूर्व सरपंच शंभुनाथ द्विवेदी ने कहा कि अगर कहीं घटना होती है, तो हमें सुलझाने का प्रयास करना चाहिए. प्रमुख धर्मराज पासवान ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोग अपनी-अपनी जिम्मेवारी लेते हुए होली के अवसर पर सामाजिक सौहार्द्र को बनाये रखने का काम करें, ताकि होली पर्व को भाईचारे के साथ मनाया जा सके़ इस मौके पर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, विवेकानंद यादव, उपेंद्र दास, विश्वनाथ राम, अरुण सिंह, रियासत अंसारी, इंदू अंसारी, कलीम अंसारी ,चन्दार अंसारीउपेन्द्र भारती, रामकृपाल द्विवेदी, लवकुश प्रजापति, बैजू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




