मध्याह्न भोजन बंद, उपस्थिति घटी

Published at :04 Mar 2017 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन बंद, उपस्थिति घटी

हाल अरसली उत्तरी रामवि का हाल भवनाथपुर : प्रखण्ड क्षेत्र के अरसली उतरी रामवि में राशि के अभाव में पिछले 12 दिनों से बच्चों को मिलने वाला मध्याह्न भोजन बंद पड़ा है. इसके चलते बच्चों की संख्या आधा से भी कम हो गयी है. बताते चलें कि विद्यालय में कुल नामांकित छात्रों की संख्या 646 […]

विज्ञापन
हाल अरसली उत्तरी रामवि का हाल
भवनाथपुर : प्रखण्ड क्षेत्र के अरसली उतरी रामवि में राशि के अभाव में पिछले 12 दिनों से बच्चों को मिलने वाला मध्याह्न भोजन बंद पड़ा है. इसके चलते बच्चों की संख्या आधा से भी कम हो गयी है. बताते चलें कि विद्यालय में कुल नामांकित छात्रों की संख्या 646 है. परंतु शुक्रवार को बच्चों की उपस्थिति महज 335 थी.
विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि इस समय विद्यालय में उपस्थिति घट कर एक-चौथाई हो गयी है. जो आते है, वे भी एक बजे के बाद भूख लगने की बात कह कर अपने घर चले जाते हैं. आरोप है कि कुछ शिक्षक भी समय से पहले गायब ही जाते हैं. इसका असर पढ़ाई पर पड़ रहा है. विदित हो कि इस विद्यालय में 646 बच्चे पर 13 शिक्षक हैं. इसमें पांच सरकारी एवं आठ पारा शिक्षक हैं. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल रहमान से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राशि समाप्ति के पांच दिन पूर्व एवं समाप्ति के बाद भवनाथपुर बीआरसी कार्यालय में इसकी लिखित जानकारी दे दी है. विभाग से
राशि नहीं मिलने तक मध्याह्न भोजन बंद करने का मौखिक जबाब मिला, इसके कारण मध्याह्न भोजन बंद है. इस संबंध में बीइओ कौशल किशोर चौबे से जानकारी लेने पर उन्होंने कहा कि वे इस समय परीक्षा ड्यूटी में हैं. अगर विद्यालय से लिखित सूचना मिली होगी, तो उसे आगे जिला में भेज दिया गया होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola