अवैध रूप से हो रहा है बालू का उठाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

घाट की नीलामी नहीं होने के बावजूद वसूली जा रही है रॉयल्टी गढ़वा : मेराल प्रखंड के खोरीडीह स्थित कोयल नदी घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव हो रहा है़ इसके कारण सरकार को जहां राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं अनाधिकृत रूप से बालू उठाव से गांव के लोगों में भी […]
विज्ञापन
घाट की नीलामी नहीं होने के बावजूद वसूली जा रही है रॉयल्टी
गढ़वा : मेराल प्रखंड के खोरीडीह स्थित कोयल नदी घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव हो रहा है़ इसके कारण सरकार को जहां राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं अनाधिकृत रूप से बालू उठाव से गांव के लोगों में भी रोष देखा जा रहा है़ विदित हो कि खोरीडीह कोयल नदी बालू घाट की नीलामी नहीं हुई है़
बावजूद कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग इस घाट से बालू उठाकर उसे बाहर आपूर्ति करा रहे हैं. उनके द्वारा गलत ढंग से रॉयल्टी के नाम पर प्रति ट्रैक्टर 300 रुपये से 500 रुपये तक वसूला जा रहा है़ जबकि ग्राहकों को बालू 800 रुपये से 1000 रुपये तक में प्रति ट्रैक्टर मिल रहा है़
ग्रामीणों ने कहा कि उनके घाट से प्रतिदिन 40 से 50 ट्रैक्टर बालू निकल रहे हैं. घाट से कोइ रास्ता नहीं रहने के कारण बालू माफिया किसान के खेतों से ही ट्रैक्टर पार कर रहे हैं. इसके कारण खेत में लगी रबी की फसल बरबाद हो रही है़ इसके कारण भी ग्रामीणों में काफी रोष है़ ग्रामीणों ने प्रशासन से इस अवैध बालू के उठाव पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




