कदाचार के आरोप में नौ परीक्षार्थी निष्कासित

Published at :02 Mar 2017 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
कदाचार के आरोप में नौ परीक्षार्थी निष्कासित

रमकंडा : प्रखंड मुख्यालय स्थित स्तरोन्नत उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में बुधवार को संस्कृत विषय की परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में नौ छात्रों को निष्कासित कर दिया गया. जिला मुख्यालय से आये प्रेक्षक डीपी पांडेय ने बुधवार को परीक्षा केंद्र की जांच की. इस दौरान उन्होंने नौ परीक्षार्थियों को कदाचार करते पकड़ लिया. […]

विज्ञापन
रमकंडा : प्रखंड मुख्यालय स्थित स्तरोन्नत उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में बुधवार को संस्कृत विषय की परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में नौ छात्रों को निष्कासित कर दिया गया. जिला मुख्यालय से आये प्रेक्षक डीपी पांडेय ने बुधवार को परीक्षा केंद्र की जांच की. इस दौरान उन्होंने नौ परीक्षार्थियों को कदाचार करते पकड़ लिया. उक्त छात्रों में राजकीय उच्च विद्यालय फकीराडीह के रोल नंबर 042, 044, 055, 059, 071, उच्च विद्यालय बघवार के रोल नंबर 0074, 0079 व उच्च विद्यालय गोदारमाना के रोल नंबर 0013, 0036 शामिल है. साथ ही प्रेक्षक श्री पांडेय ने परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान कदाचार नहीं किये जाने की चेतावनी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola