प्रतिदिन हंसने से कई बीमारियां दूर होंगी : सोमदेव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

गायत्री परिवार के पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन गढ़वा : गायत्री परिवार गढ़वा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया.स्थानीय मेलोडी मंडप में चल रहे इस योग प्रशिक्षण शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार से आये सोमदेव पटैया ने लोगों को योग एवं जीवन जीने की कला से संबंधित प्रशिक्षण सैद्धांतिक […]
विज्ञापन
गायत्री परिवार के पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन
गढ़वा : गायत्री परिवार गढ़वा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया.स्थानीय मेलोडी मंडप में चल रहे इस योग प्रशिक्षण शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार से आये सोमदेव पटैया ने लोगों को योग एवं जीवन जीने की कला से संबंधित प्रशिक्षण सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों तरह से दिया. इस प्रशिक्षण में करीब 50 महिला-पुरुषों ने योग सीखा. इस अवसर पर योग प्रशिक्षक श्री पटैया ने कहा कि योग को हमें नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, लेकिन इस योग शिविर का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए अधिक से अधिक योग शिक्षक तैयार करना है, ताकि सभी जगहों पर योग दिवस के दिन आम लोगों को योग कराया जा सके.
उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षण लिये हुए लोग कम से कम तीन और लोगों को तैयार करेंगे. जरूरत पड़ने पर इस प्रकार का पुन: योग प्रशिक्षण शिविर लगाया जा सकता है. इस दौरान श्री पटैया ने 25 प्रकार के हंसने की कला बताया. उन्होंने कहा कि हंसना एक श्रेष्ठ व्यायाम है. इसे पैसे से नहीं खरीदा जा सकता है. बल्कि यह जीवन जीने की एक कला में आता है. आज ठहाका लगा कर नहीं हंसने के कारण कई बीमारियां बढ़ रही हैं.
इसमें मानसिक तनाव से संबंधी बीमारी प्रमुख है. इस दौरान श्री पटैया के साथ आये योग शिक्षक जितेंद्र गोस्वामी ने एक-एक कर योग क्रिया करके बताया. इस अवसर पर अधिवक्ता परेश कुमार तिवारी, समाजसेवी विजय कुमार केसरी, प्रो उमेश सहाय, संतन मिश्र, बनारसी पांडेय, दिलीप कुमार तिवारी, अशोक प्रसाद, डॉ सुनील विश्वकर्मा, अखिलेश कुशवाहा, प्रभुदयाल प्रजापति, अरुण कुमार, रंजीत केसरी, महेंद्र कुमार, ममता तिवारी, अनिता देवी, संगीता देवी, नीलम देवी, शोभा पाठक, सुनंदा दुबे, कांति दुबे, अंजना तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




