डीइओ खुद राजनीति करते हैं : विश्व विजय

Published at :24 Jan 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
डीइओ खुद राजनीति करते हैं : विश्व विजय

झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक गढ़वा : झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक सोमवार को गोविंद प्लस टू उवि के सभागार में की गयी़, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार झा ने की़ वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमंडलीय अध्यक्ष विश्व विजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे़ […]

विज्ञापन
झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक
गढ़वा : झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक सोमवार को गोविंद प्लस टू उवि के सभागार में की गयी़, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार झा ने की़ वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमंडलीय अध्यक्ष विश्व विजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे़ बैठक में सभी शिक्ष्कों ने गढ़वा डीइओ के कार्यो की घोर निंदा करते हुए
उनके क्रियाकलाप को विभाग के प्रतिकूल माना तथा सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किये गये़ इनमें गढ़वा में विद्यालयों की खराब दिशा व दशा तथा छात्रों के स्थिति के नाम पर एकतरफा शिक्षकों पर दोषारोपण करके एक भयमुक्त वातावरण बना दिया गया़ साथ ही इन खबरों को प्रकाशित कराकर शिक्षकों को बदनाम करने का प्रयास किया़. इससे प्लस टू के शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है़ विद्यालयों के खराब दिशा व दशा के लिए अनेक सामाजिक सांस्कृतिक व नीतिगत पहलू जिम्मेदार है़
सिर्फ शिक्षक नही़ दूसरे प्रस्ताव में कहा गया है कि झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों पर आवश्यक दबाव बनाया जाता है़ कुछ दिन पहले डीइओ गढ़वा द्वारा प्रमंडलीय अध्यक्ष विश्व विजय सिंह को विश्वस्त सूत्रों के आधार पर राजनीति में लिप्त होने का अरोप लगाया गया था, जिसकी सभी सदस्यों ने घोर निंदा की़ एक पंजीकृत संघ के निर्वाचित प्रतिनिधि पर इस तरह का मानसिक दबाव बनाना संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार पर चोट है़ विश्व विजय सिंह ने कहा कि पदाधिकारी स्वयं राजनीति करते हैं और आरोप शिक्षकों पर लगाते है़ं अध्यक्ष ने कहा कि जिन विद्यालयों में अभी भी प्लस टू स्तरीय खातों का संचालन मात्र प्रधानाध्यापकों द्वारा एकल रूप से किया जा रहा है, उसे तुरंत रोक लगाते हुए वरीय शिक्षकों के साथ संयुक्त खातों का संचालन हो़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola