डीसी आवास का घेराव 24 जनवरी को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jan 2017 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : छह सूत्री मांगों को लेकर आगामी 24 जनवरी को समाहरणालय पर माले के तत्वावधान में महाधरना का आयोजन किया गया है़ माले नेताओं ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी़ माले के जिला सचिव कालीचरण मेहता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिन छह मांगों को लेकर पार्टी उपायुक्त कार्यालय के समक्ष महाधरना […]
विज्ञापन
गढ़वा : छह सूत्री मांगों को लेकर आगामी 24 जनवरी को समाहरणालय पर माले के तत्वावधान में महाधरना का आयोजन किया गया है़ माले नेताओं ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी़ माले के जिला सचिव कालीचरण मेहता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिन छह मांगों को लेकर पार्टी उपायुक्त कार्यालय के समक्ष महाधरना देगा, उनमें रंका व नगर अनुमंडल में हाल सर्वे रद्द कर रजिस्टर टू को ऑनलाइन करने, सभी किसानों को केसीसी, बिजली बिल माफ करने तथा 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करने, डोभा के बजाय मध्य दर्जे का डैम निर्माण कर समुचित सिंचाई की साधन को विकसित करने, राजस्व मालगुजारी व होल्डिंग टैक्स दोहरी वसूली पर अविलंब रोक लगाने, बघवार, गड़िया, लामीतिवाली,सिजो मोड़, जमौती आदि गांव में वन विभाग द्वारा गिराये गये मकान मालिकों को मुआवजा व वनभूमि पट्टा देने तथा दोषी पदाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करने को लेकर मांग शामिल है़
नेताओं ने कहा कि रंका व नगरऊंटारी अनुमंडल में हाल सर्वे का 95 प्रतिशत त्रुटिपूर्ण खतियान को और गढ़वा अनुमंडल में रजिस्टर अू को ऑनलाइन कर किसानों को परेशान किया जा रहा है़ नेताओं ने आदिम जनजाति विकास समिति, आदिवासी विकास मंच आदि संगठनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है़ इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य सुषमा मेहता, जिला कमेटी सदस्य अख्तर अंसारी, किशोर कुमार,संजय चंद्रवंशी व आइसा के जिला संयोजक विनय यादव उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




