नहाय-खाय के साथ महापर्व शुरू, खरना आज

Published at :05 Nov 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
नहाय-खाय के साथ महापर्व शुरू, खरना आज

गढ़वा : शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू हो गया है़ छठव्रतियों ने शुक्रवार को नहाय-खाय का कार्य संपन्न किया. शनिवार को उनके द्वारा खरना किया जायेगा़ नहाय-खाय के दौरान सभी छठव्रती स्नान-ध्यान के बाद दाल, चावल व लौकी की सब्जी खाया़ वहीं शनिवार की शाम इस महापर्व का […]

विज्ञापन
गढ़वा : शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू हो गया है़ छठव्रतियों ने शुक्रवार को नहाय-खाय का कार्य संपन्न किया. शनिवार को उनके द्वारा खरना किया जायेगा़ नहाय-खाय के दौरान सभी छठव्रती स्नान-ध्यान के बाद दाल, चावल व लौकी की सब्जी खाया़
वहीं शनिवार की शाम इस महापर्व का प्रथम अर्घ्य व्रतियों द्वारा भगवान भास्कर को समर्पित किया जायेगा़ तत्पश्चात खीर के साथ खरना कर लोगों को इसका प्रसाद खिलाया जायेगा़ इस महापर्व को लेकर जिले भर में काफी उत्साह व उत्सव का माहौल देखा जा रहा है़
शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी संख्या में नदी, तालाब, कुआं तथा अन्य जलाशयों को आकर्षक ढंग से सजा-धजा कर छठ पर्व के लिए तैयार किया गया है़ सभी छठ घाटों पर रोशनी की व्यवस्था की गयी है़, जबकि छठ घाटों तक जानेवाले सड़कों को भी छठ पूजा समितियों द्वारा मरम्मत कर तैयार किया गया है़
जबकि जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में छठ पर्व को शांतिपूर्वक पूरा करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारियों की नियुक्ति दो दिन पूर्व ही कर दी गयी है़ इसके अलावा कई छठ घाटों पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को भी नियुक्त किया गया है़ किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.
शहर के प्रमुख छठ घाटों पर पुलिस के लोग सादे वरदी में भी निगरानी में रहेंगे़ वहीं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसआइएस के जवानों को लगाया जायेगा़ शांतिपूर्वक माहौल में छठ पर्व को संपन्न कराने को लेकर पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं.
छठ घाट के अगल-बगल में घरों से बह रही नाली के पानी को बंद करने के लिए कहा
भवनाथपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर भवनाथपुर बीडीओ विशाल कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया तथा छठ पूजा समिति के लोगों को कई आवश्यक निर्देश दिया़
भवनाथपुर स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम छठ घाट पर आश्रम के सदस्यों एवं पूजा समिति के लोगों द्वारा की जा रही साफ-सफाई जायजा भी बीडीओ ने लिया़ बाजार स्थित छठ घाट, सूर्य मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द साफ-सफाई कराने की जिम्मेवारी नवयुवक क्लब के सदस्यों को दी गयी तथा छठ घाट के अगल-बगल घरों से बह रहे नाली के पानी को बंद करने के लिए संबंधित लोगों को कहा गया़ टाउनशिप दुर्गा मंदिर परिसर स्थित छठ घाट पर समिति के सचिव विजय सिंह, ध्रुव नारायण दुबे, पंकज सिंह, विरेंद्र सिंह तथा नेपाली द्वारा साफ-सफाई व तैयारी की जा रही है़
साथ ही सिंदुरिया स्थित छठ घाट पर भी साफ-सफाई के बाद छठ घाट को तैयार किया गया़ इस मौके पर जीपीएस अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, डीपीओ रामकुमार प्रजापति, इंद्रदेव चंद्रवंशी, नितिश गुप्ता, सोनु ठाकुर, प्रवेश चंद्रवंशी, रमेश चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
गढ़वा. छठ पर्व को लेकर टंडवा दानरो नदी के तट पर जय देवी संघ ने इस वर्ष अोड़िशा का चिंदेश्वरी मंदिर का प्रारूप बनाया गया है़ इसमें भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की जायेगी़ इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक दीपक सोनी ने बताया कि संघ द्वारा पूरे घाट को सजाया रहा है़
सभी स्थानों पर प्रकाश आदि की व्यवस्था की जा रही है़ व्रतियों को आने-जाने के लिए सड़क को दुरुस्त किया गया है तथा भगवान भास्कर की प्रतिमा को कारीगर अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष टिंकू गुप्ता, उपाध्यक्ष लखपति गोस्वामी, कोषाध्यक्ष मंटू केसरी, मंत्री रूपेश मालाकार, उप कोषाध्यक्ष कुलदीप केसरी आदि लगे हुए हैं. इस घाट पर 108 दीपों से भगवान भास्कर की सामूहिक आरती विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा़
गढ़वा : छठ महापर्व को लेकर शहर के दानरो नदी के तट पर स्टूडेंट क्लब एवं फ्रेंड्स क्लब ने छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया है़ स्टूडेंट क्लब द्वारा पिछले 31 सालों से छठ घाटों पर आयोजन किया जाता है़
यहां पर छठ पर्व को लेकर समीपवर्ती राज्य छत्तीसगढ़, बिहार एवं यूपी से काफी संख्या में छठव्रती आकर सूर्य की उपासना करते हैं. छठ के आयोजन को लेकर क्लब के सदस्यों द्वारा मेहनत कर छठ घाटों की सफाई कर उसे सजाया गया है़
इसमें नगर परिषद व जिला प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा है़ छठ घाट पर प्रकाश की व्यवस्था की गयी है़ स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष अजय केसरी, संरक्षक विनोद कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष पवन जायसवाल, मनोज कमलापुरी, संदेश कांस्यकार, प्रमोद कमलापुरी, विनय कांस्यकार, संजय गोयल, राकेश बाबू सर्राफ, दीपक केसरी, हर्ष कमलापुरी, ऋषिक, अंकित, राहुल पंडा, निमिष, कुणाल, अमित पटवा आदि छठ घाट को सजाने व आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं. इसी के बगल में फ्रेंड्स क्लब द्वारा भी छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सभी तरह की व्यवस्था की गयी है़
पूरे छठ घाट को रांची से लाइट मंगा कर जगमग किया गया है़ क्लब द्वारा छठव्रतियों के स्नान के लिए झरना की भी व्यवस्था की गयी है़ इस छठ घाट पर व्यवस्था में अध्यक्ष मनोज केसरी, उपाध्यक्ष सुनील केसरी, कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रमोद केसरी, दीपक सरदार सहित अन्य लोग लगे हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola