नक्सलियों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी विपुल शुक्ला ने शुक्रवार को गढ़वा पहुंच कर पुलिस लाइन स्थित सभागार में जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की़ इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक उपस्थित थे़ बैठक में डीआइजी ने नक्सली अभियान, क्राइम व लंबित पड़े मुकदमों की स्थिति प्रोसेडिंग की अद्यतन स्थिति की […]
विज्ञापन
गढ़वा : पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी विपुल शुक्ला ने शुक्रवार को गढ़वा पहुंच कर पुलिस लाइन स्थित सभागार में जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की़ इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक उपस्थित थे़
बैठक में डीआइजी ने नक्सली अभियान, क्राइम व लंबित पड़े मुकदमों की स्थिति प्रोसेडिंग की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली़ बैठक में डीआइजी ने निर्देश दिया कि वे सभी नक्सलियों के मंसूबों को विफल करने के लिए हर वक्त तैयार रहें. नक्सली गढ़वा जिले में काफी कमजोर हो गये हैं. उनके पांव अब यहां से उखड़ चुके हैं.
ऐसे में उन पर वार करना आवश्यक है, ताकि उनका पूरा सफाया किया जा सके़ डीआइजी ने पुलिस अधीक्षक को क्राइम पर अंकुश लगाने तथा फरार अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया़ साथ ही लंबित पड़े मुकदमों का निष्पादन शीघ्र करने का भी निर्देश दिया़ मौके पर एसडीपीओ समीर तिर्की, नगर उंटारी एसडीपीओ नीरज कुमार, गढ़वा के पुलिस निरीक्षक अजय सिंह, भवनाथपुर के अशोक कुमार सहित विभिन्न थानों के पदाधिकारी उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




