आवास योजना के 100 लाभुकों से एकरारनामा

Published at :04 Nov 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
आवास योजना के 100 लाभुकों से एकरारनामा

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 892 आवास निर्माण को मिली है स्वीकृति गढ़वा : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गढ़वा नगर परिषद में बननेवाले 892 आवासों के निर्माण के लिए गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में 100 लाभुकों का एकरारनामा किया गया़ सिटी मैनेजर मो मुर्तुजा अंसारी ने उक्त एकरारनामा […]

विज्ञापन
गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 892 आवास निर्माण को मिली है स्वीकृति
गढ़वा : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गढ़वा नगर परिषद में बननेवाले 892 आवासों के निर्माण के लिए गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में 100 लाभुकों का एकरारनामा किया गया़ सिटी मैनेजर मो मुर्तुजा अंसारी ने उक्त एकरारनामा किया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि गढ़वा नगर परिषद के सभी वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 892 आवासों को स्वीकृति मिली है़ इसी के तहत लाभुकों के साथ एकरारनामा का कार्य गुरुवार से शुरू किया गया़
उन्होंने कहा कि गुरुवार को एकरारनामा दिवस के अवसर पर 100 लाभुकों का एकरारनामा हुआ़ अगला एकरारनामा दिवस पांच नवंबर को है, जबकि 14 नवंबर को नींव खुदाई की तिथि निर्धारित की गयी है़ श्री अंसारी ने बताया कि एकरारनामा के लिए जिन लाभुकों का सूची में नाम आया है, वे अपना आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, संबंधित भूमि की रसीद व भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र की छायाप्रति तथा एक तसवीर लाना आवश्यक है़ उक्त कागजात को लाने के बाद ही लाभुकों का एकरारनामा किया जायेगा़ उन्होंने बताया कि नगर परिषद के कार्यालय में लाभुकों की सूची चिपका दी गयी है़
इसे लाभुक देख सकते हैं. उन्होंने शहरवासियों से अपील किया है कि जिनका सूची में नाम है, वे समय पर अपना एकरारनामा कराकर कार्य प्रारंभ करें. इस मौके पर वार्ड नंबर आठ की पार्षद सत्यवती देवी के प्रतिनिधि अखिलेश तिवारी, कार्यालयकर्मी रामानुज प्रसाद, लाभुक प्रमोद सिंह, ललिता देवी, शंभुदयाल तिवारी, रामगति महतो, ज्ञानरंजन, कौशलेंद्र तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola