झानमो ने चलाया छठ घाटों की सफाई का अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा. झारखंड नवनिर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को मझिआंव प्रखंड के मोरबे गांव में छठ घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया़ इस अभियान का नेतृत्व कर रहे अभिमन्यु सिंह ने खुद साफ-सफाई में अपना योगदान दिया़ इसके तहत सूर्य मंदिर छठ घाट से कोयल नदी किनारे […]
विज्ञापन
गढ़वा. झारखंड नवनिर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को मझिआंव प्रखंड के मोरबे गांव में छठ घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया़ इस अभियान का नेतृत्व कर रहे अभिमन्यु सिंह ने खुद साफ-सफाई में अपना योगदान दिया़
इसके तहत सूर्य मंदिर छठ घाट से कोयल नदी किनारे तक विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया़ उन्होंने कहा कि यह आस्था का सबसे बड़ा त्योहार है़ उन्होंने कहा कि छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है़ तैयारी अंतिम चरण में है. सभी छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाने का काम शुक्रवार से शुरू हो जायेगा़ श्री सिंह ने कहा कि इस स्वच्छता अभियान में छठ पर्व को देखते हुए युवाओं ने अपनी भागीदारी निभायी है और आगे भी युवाओं की टोली इसी तरह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगी़ इस अवसर पर मोरबे के मुखिया पति अनुज ठाकुर सहित काफी संख्या में स्थानीय युवा उपस्थित थे़
गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर गांव स्थित छठ घाट की साफ-सफाई गुरुवार को युवा समाजसेवी अशोक चंद्रवंशी के नेतृत्व में चलाया गया़ इस मौके पर उनके साथ शामिल लोगों ने छठ घाटों की साफ-सफाई व मिट्टी का समतलीकरण किया़ श्री चंद्रवंशी ने कहा कि छठ पर्व को लेकर साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है.
इसमें सभी युवाओं का सहयोग मिल रहा है़ इस मौके पर महेंद्र चंद्रंवंशी, विनय चंद्रवंशी, गुलाब अंसारी, धोम खान, इम्तेयाज खान, गुलबहार, मुख्तार, दशरथ चंद्रवंशी, मुंद्रिका ठाकुर, विजय विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




