विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के कितासोती खुर्द गांव निवासी धर्मेंद्र बैठा की पत्नी ऊषा देवी 25 वर्ष की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गयी़ उसके घरवालों ने बताया कि ऊषा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है़ घटना के बाद पुलिस ने महिला का शव बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है़ […]
विज्ञापन
गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के कितासोती खुर्द गांव निवासी धर्मेंद्र बैठा की पत्नी ऊषा देवी 25 वर्ष की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गयी़ उसके घरवालों ने बताया कि ऊषा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है़ घटना के बाद पुलिस ने महिला का शव बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है़ इधर मृतका ऊषा देवी के पिता चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी कमलेश बैठा ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री के ससुरालवालों ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी है़ हत्या करने के बाद उसके गले में रस्सी बांधकर घर के छप्पर में लटका दिया था़ इस मामले में मृतका के पिता कमलेश बैठा ने गढ़वा थाने में आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है़
थाने को दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि उसकी पुत्री के पति धर्मेंद्र बैठा व उसका छोटा भाई बसंत बैठा ने उसे फोन करके बताया कि ऊषा की तबीयत ज्यादा खराब है़ इसके बाद वे आनन-फानन में अपने परिजनों के साथ कितासोती खुर्द गांव पहुंचे, तो देखा कि आंगन में उनकी पुत्री का शव पड़ा हुआ था़ उन्होंने धर्मेंद्र बैठा पर अपनी पुत्री को पूर्व से ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है़ पुलिस उसके आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




