छठ पर्व को लेकर बाजार गुलजार

Published at :04 Nov 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर बाजार गुलजार

गढ़वा : छठ महापर्व को लेकर गुरुवार को सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में काफी चहल-पहल व भीड़ देखी गयी़ पर्व को लेकर सूप, दऊरा व पूजन सामग्री की खरीदारी की गयी़ छठ पर्व को लेकर शहर के मेन रोड, बाजार पुरानी, रंका मोड़ पर दुकानें सजायी गयी थी. इनमें सूप, दऊरा, गुड़ व […]

विज्ञापन
गढ़वा : छठ महापर्व को लेकर गुरुवार को सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में काफी चहल-पहल व भीड़ देखी गयी़ पर्व को लेकर सूप, दऊरा व पूजन सामग्री की खरीदारी की गयी़ छठ पर्व को लेकर शहर के मेन रोड, बाजार पुरानी, रंका मोड़ पर दुकानें सजायी गयी थी. इनमें सूप, दऊरा, गुड़ व नारियल की बिक्री हुई. पर्व को लेकर बाजारों में छठ सामग्री का भाव भी काफी ऊपर दिखायी दे रहा था़
बाजार में सूप 70 से लेकर 120 रुपये में बिक रही है़ इसी तरह बेना 10 से लेकर 20 रुपये, दऊरा 80 से 150 रुपये, गुड़ 30 से लेकर 45 रुपये, ढकनी 20 से लेकर 50 रुपये, पानी वाला नारियल 10 रुपये प्रति पीस की बिक्री की जा रही है़ गुरुवार को गढ़वा हाट बाजार होने के कारण भी ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बाजार करने पहुंचे थे़, जिसके कारण शहर के मझिआंव मोड़, बाजार समिति व मझिआंव रोड में जाम की स्थिति बनी रही़ उपरोक्त सामग्रियों के अलावा शुक्रवार को नहाय-खाय को लेकर लौकी भी बाजार में 20 से लेकर 30 रुपये किलो के दर से बिके़ इस दौरान खासकर महिलाओं को काफी संख्या में छठ पर्व की खरीदारी करते देखा गया़
बाजार समिति में फल दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ देखी गयी़ छठ पर्व को लेकर फल विक्रेताओं ने बाजार समिति में पर्याप्त मात्रा में फलों का भंडारण किया है़ यहां से पूरे जिलेभर के व्यवसायी फल ले जाकर बाजारों में छठ व्रतियों के लिए बिक्री कर रहे हैं. वहीं शहर में भी छठ पर्व को लेकर फलों के भाव में वृद्धि देखी जा रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola