मंदिर निर्माण के दौरान नाग-नागिन की मौत

Published at :02 Nov 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
मंदिर निर्माण के दौरान नाग-नागिन की मौत

गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित प्रसिद्ध रामलला मंदिर के पुर्ननिर्माण के दौरान जेसीबी मशीन की चपेट में आने से वर्षों से वहां रह रहे नाग-नागिन की मौत हो गयी़ इसके बाद पूरे विधि-विधान से मंदिर परिसर में ही दोनों नाग-नागिन के जोड़ों की अंत्येष्टि (दफन) की गयी़ मंदिर कमेटी के सचिव धनंजय सिंह ने […]

विज्ञापन
गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित प्रसिद्ध रामलला मंदिर के पुर्ननिर्माण के दौरान जेसीबी मशीन की चपेट में आने से वर्षों से वहां रह रहे नाग-नागिन की मौत हो गयी़ इसके बाद पूरे विधि-विधान से मंदिर परिसर में ही दोनों नाग-नागिन के जोड़ों की अंत्येष्टि (दफन) की गयी़
मंदिर कमेटी के सचिव धनंजय सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए मंगलवार को मंदिर के निर्माण को लेकर जेसीबी मशीन द्वारा मंदिर परिसर से मलबे को हटाया जा रहा था़ इसी दौरान उसकी चपेट में आने से दोनों नाग-नागिन की मौत हो गयी़
बताया जाता है कि कई वर्ष से नाग-नागिन मंदिर परिसर में ही रहते थे़ लेकिन उनका स्थायी ठिकाना किसी को भी मालूम नहीं था़ नाग-नागिन के मौत के बाद काफी संख्या में श्रद्धालु व आसपास के लोग वहां पहुंचे़ अर्थी बनाकर नये कपड़े में नाग-नागिन को करीब चार घंटे तक मंदिर परिसर में ही रखा गया, जहां काफी संख्या में लोगों ने पहुंच कर दर्शन किया़ मंगलवार को अपराह्न 2.30 बजे नाग-नागिन के जोड़े को मंदिर परिसर में ही दफनाया गया़ इस मौके पर मंदिर कमेटी के सुदर्शन सिंह, पुजारन सरस्वती कुंवर, बैजनाथ सिंह, धनंजय गौड़, पुष्परंजन, अनिल पांडेय, सत्यनारायण दुबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola