शहीदों को श्रद्धांजलि देना हमारा कर्तव्य : एसडीओ

Published at :01 Nov 2016 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देना हमारा कर्तव्य : एसडीओ

शहीदों के नाम एक दीया कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में स्थानीय रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ मुख्य अतिथि सदर एसडीओ राकेश कुमार ने शहीदों के नाम दीया जला कर इस कार्यक्रम की शुभारंभ की़ इस मौके पर […]

विज्ञापन
शहीदों के नाम एक दीया कार्यक्रम का आयोजन
गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में स्थानीय रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ मुख्य अतिथि सदर एसडीओ राकेश कुमार ने शहीदों के नाम दीया जला कर इस कार्यक्रम की शुभारंभ की़ इस मौके पर 151 दीप भारत माता की तसवीर के समक्ष जलाकर विद्यार्थी परिषद ने श्रद्धांजलि दी.
इस मौके पर एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह सबसे रचनात्मक व श्रेष्ठ कार्यक्रम है़ शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देना हम सबों का परम कर्तव्य है़
उन्होंने कहा कि इस कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाये, वह कम है़ इसी तरह पूरे देश में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है़, जिसमें परिषद के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. समाज के बीच इस तरह का कार्यक्रम नियमित होते रहना चाहिए. विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख प्रो धनंजय सिंह ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रप्रेम कूट-कूटकर भरा है़ इस जज्बे को कायम रखने की जरूरत है़ इसके पूर्व परिषद के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी पार्क की साफ-सफाई की़
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुज सिंह, नगर मंत्री अनिमेष चौबे, सोनू सिंह, बाबूलाल दुबे, कॉलेज अध्यक्ष शशांक कुमार, कॉलेज मंत्री अंकित गुप्ता, शिवम कुमार, अंकित दुबे, राजन रजक, विद्यापति राम सहित काफी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola