14 कर्मियों को आवास खाली करने का निर्देश

Published at :01 Nov 2016 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
14 कर्मियों को आवास खाली करने का निर्देश

एसडीओ राकेश कुमार ने नौ नवंबर तक आवास खाली नहीं करने पर जबरन खाली कराने की चेतावनी दी गढ़वा : गढ़वा एसडीओ राकेश कुमार ने अवैध रूप से सरकारी आवासों में रह रहे कर्मियों को नौ नवंबर तक हर हाल में आवास खाली करने के निर्देश दिये हैं. इसके पूर्व सभी सरकारी आवासों की जांच […]

विज्ञापन
एसडीओ राकेश कुमार ने नौ नवंबर तक आवास खाली नहीं करने पर जबरन खाली कराने की चेतावनी दी
गढ़वा : गढ़वा एसडीओ राकेश कुमार ने अवैध रूप से सरकारी आवासों में रह रहे कर्मियों को नौ नवंबर तक हर हाल में आवास खाली करने के निर्देश दिये हैं. इसके पूर्व सभी सरकारी आवासों की जांच करायी गयी थी, जिसमें 16 कर्मी अवैध रूप से बिना आवंटन के या बिना योग्यता के रहते हुए पाये गये थे़
इसके आलोक में सबों को खाली करने के निर्देश से संबंधित नोटिस दिया गया था़ लेकिन आदेश की अवहेलना करते हुए अभी तक सभी कर्मी बने हुए हैं. एसडीओ श्री कुमार ने सभी 16 लोगों को आवास खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है़ एसडीओ की चेतावनी के बाद अवैध रूप से रह रहे डीआरडीए के सहायक परियोजना पदाधिकारी जितेंद्र कुमार व एएनएम शोभा कुमारी ने आवास खाली कर दिया है़
जबकि अभी भी 14 लोग आवास में बने हुए हैं. एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि नौ नवंबर तक आवास खाली नहीं करने पर जबरन आवास खाली कराया जायेगा़
जिन लोगों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है, उनमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विरेंद्र प्रसाद, सहायक सर्वशिक्षा अभियान पंकज पांडेय, दिवंगत जिला गव्य विकास पदाधिकारी शैलेश कुमार की पत्नी शारदा देवी, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए विमलेश विश्वकर्मा, परियोजना अर्थशास्त्री डीआरडीए क्षमा प्रिया, कार्यालय प्रबंधक डीआरडीएम मिथिलेश कुमार, वरीय लेखा पदाधिकारी डीआरडीएम रीचा वर्मा,डीपीएम जिला साक्षरता समिति संतोष तिवारी, दिवंगत चालक डीआरडीए प्रदीप कुमार सिंह के परिजन, दिवंगत सहायक जिला स्थापना शाखा अशोक राम के आश्रित, अनुसेवक सिविल कोर्ट गढ़वा संजय राम, अनुसेवक विशेष कार्य प्रमंडल गढ़वा अनुज कुमार सिंह, सेवानिवृत्त अनुसेवक डंडई सुदामा राम तथा जन सेवक प्रखंड कार्यालय डंडई राकेश रोशन शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola