सरदार पटेल ने देश को किया था एकजुट

Published at :01 Nov 2016 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
सरदार पटेल ने देश को किया था एकजुट

एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की 141वीं जयंती मनायी गयी गढ़वा : सरदार वल्लभभाई पटेल की 141वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय नामधारी कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने प्राचार्य प्रो भागवत राम यादव की अध्यक्षता राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया. इस मौके पर सरदार पटेल के तसवीर […]

विज्ञापन
एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की 141वीं जयंती मनायी गयी
गढ़वा : सरदार वल्लभभाई पटेल की 141वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय नामधारी कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने प्राचार्य प्रो भागवत राम यादव की अध्यक्षता राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया. इस मौके पर सरदार पटेल के तसवीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुभारंभ की गयी़ इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल के जीवनी तथा भारत की एकता व अखंडता के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों की चर्चा की गयी़
साथ ही भारतवर्ष को गुलामी की जंजीर से मुक्त कराने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया़ इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश के एकता व अखंडता के लिए सरदार पटेल को हमेशा याद किया जायेगा़ उनकी तठस्थता की चर्चा आज भी राजनीतिक गलियारों में सम्मान के साथ लिया जाता है़
इस अवसर पर नीलांबर पीतांबर विवि के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो मनोज पाठक, इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार वर्मा, डॉ सीपी मेहता, राष्ट्रीय सेवा योजना के ग्रुप लीडर धीरज कुमार दुबे, राहुल तिवारी, कमलेश कुमार, सद्दाब खान, आफताब आलम, अभिषेक पांडेय, दिलीप गुप्ता, नवीन तिवारी, शालू कुमार, दानिश, रोशन कुमार, इमरान, राहत, अमल कुमार तिवारी, प्रफुल्ल पांडेय, मंजर खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola