रंका में शहीदों की याद में जालाये एक-एक दीप

Published at :01 Nov 2016 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
रंका में शहीदों की याद में जालाये एक-एक दीप

रंका : दिवाली के अवसर पर स्थानीय थाना मोड़ पर दुर्गा पूजा कमेटी ने शहीदों की याद में एक-एक दीपक जलाये. इसका उदघाटन थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार व समाजसेवी श्याम सुंदर प्रसाद ने शहीदों के चित्र पर एक-एक दीया जला कर किया़ इसके बाद कमेटी के लोगों ने भारत के मानचित्र पर 101 दीपक जलाया़ […]

विज्ञापन
रंका : दिवाली के अवसर पर स्थानीय थाना मोड़ पर दुर्गा पूजा कमेटी ने शहीदों की याद में एक-एक दीपक जलाये. इसका उदघाटन थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार व समाजसेवी श्याम सुंदर प्रसाद ने शहीदों के चित्र पर एक-एक दीया जला कर किया़
इसके बाद कमेटी के लोगों ने भारत के मानचित्र पर 101 दीपक जलाया़ कार्यक्रम में बोलते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि वीर सैनिकों के कारण ही हम सब देशवासी सुरक्षित हैं. वीर सैनिक देश की सीमा की सुरक्षा करते हैं.
इस दौरान वे देश की रक्षा के लिए शहीद भी हो जाते हैं. उनका सम्मान ही देश का सम्मान है़ श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि शहीदों की याद में हर साल दिवाली के अवसर पर दीपक जला कर उन्हें सम्मान दिया जायेगा़
इधर चिनिया थाना के बरवाडीह पिकेट पर भी शहीदों के सम्मान में दीया जलाये गये़ पिकेट प्रभारी कामिल हुसैन खान ने अपने जवानों के शहीदों की याद में दीपक जलाया़ इसके बाद एक-एक कर सभी जवानों ने भी शहीदों की याद में दीये जलाये़ इस अवसर पर रमेश राम, एएसआई अखिलेश सिंह, आशीष गुप्ता, सुनील साव, परवेज आलम, मनोज निराला, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रिंस कुमार, लाल बाबू, धर्मेंद्र कुमार, एसआइ रामाशीष सिंह, दीनबंधु एक्का, जगेश्वर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola