सदर अस्पताल का अब होगा हर दिन निरीक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2016 12:28 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी डॉ नेहा अरोड़ा ने वरीय अधिकारियों को निर्देश गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने गढ़वा सदर अस्पताल में उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के नियमित अनुश्रवण के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है़ उपायुक्त ने महीने के सभी 30 दिन के लिए अलग अधिकारियों को निरीक्षण व अनुश्रवण का दायित्व दिया है़ […]
विज्ञापन
डीसी डॉ नेहा अरोड़ा ने वरीय अधिकारियों को निर्देश
गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने गढ़वा सदर अस्पताल में उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के नियमित अनुश्रवण के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है़ उपायुक्त ने महीने के सभी 30 दिन के लिए अलग अधिकारियों को निरीक्षण व अनुश्रवण का दायित्व दिया है़
पदाधिकारी निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय में रोस्टर के अनुरूप प्रतिनियुक्त चिकित्सक, नर्स, पारा स्वास्थ्यकर्मी व ओपीडी सेवा आदि की जांच करेंगे़ महीने की पहली तारीख को एसपी गढ़वा, दूसरी व 25वीं तारीख को डीडीसी, तीसरी व 30 तारीख को अपर समाहर्ता, चौथी व 29 तारीख को एसडीओ गढ़वा, पांचवी तारीख को एसडीपीओ गढ़वा, छठी तारीख को जिला कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, सातवीं तारीख को जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा, आठवीं तारीख को जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा नौवीं तारीख को डीसीएलआर गढ़वा, 10 तारीख को समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, 11 तारीख को जिला पंचायती राज पदाधिकारी, 12 तारीख को सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, 13 तारीख को जिला नियोजन पदाधिकारी गढ़वा, 14 तारीख केा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी गढ़वा, 15 व 26 तारीख को जिला योजना पदाधिकारी गढ़वा, 16 तारीख को श्रम अधीक्षक गढ़वा, 17 तारीख को जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा, 18 तारीख को जिला पशुपालन पदाधिकारी गढ़वा, 19 तारीख को जिला मत्स्य पदाधिकारी गढ़वा, 20 तारीख को जिला गव्य विकास पदाधिकारी गढ़वा, 21 तारीख को जिला परिवहन पदाधिकारी, 22 तारीख को नजारत उप समाहर्ता गढ़वा, 23 तारीख को खनन पदाधिकारी गढ़वा, 24 तारीख को जिला आपूर्ति पदाधिकारी गढ़वा, 27 तारीख को जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी गढ़वा, 28 तारीख को भूमि संरक्षण पदाधिकारी गढ़वा अस्पताल की जांच करेंगे़ जांच के पश्चात त्रुटियों के निराकरण से संबंधित सुझाव कार्रवाई के लिये उसी दिन प्रतिवेदन भी समर्पित करने के निर्देश दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




