माओवादियों ने आइइडी ब्लास्ट किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा/लातेहार : गढ़वा जिले के भंडरिया थाना अंतर्गत लातेहार की सीमा से सटे बूढ़ा पहाड़ पर पुलिस और माओवादियों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में किसी पक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ. लातेहार एवं गढ़वा जिला पुलिस संयुक्त रूप से बूढ़ापहाड़ के आसपास सर्च अभियान चला रही थी़ इसी दौरान आइइडी […]
विज्ञापन
गढ़वा/लातेहार : गढ़वा जिले के भंडरिया थाना अंतर्गत लातेहार की सीमा से सटे बूढ़ा पहाड़ पर पुलिस और माओवादियों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में किसी पक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ. लातेहार एवं गढ़वा जिला पुलिस संयुक्त रूप से बूढ़ापहाड़ के आसपास सर्च अभियान चला रही थी़ इसी दौरान आइइडी ब्लास्ट की आवाज हुई.
पुलिस ने माओवादियों को घेरने का प्रयास किया़ इस क्रम में दोनों ओर से मुठभेड़ हुई. सूत्रों के मुताबिक, बूढ़ापहाड़ पर अरविंद जी का दस्ता था़, जो पुलिस के पहुंचते ही फायरिंग करने लगी. पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने आइइडी ब्लास्ट किया़
लातेहार जिला एवं पलामू जिला पुलिस दोनों ओर से माओवादियों को घेरने का अंतिम समय तक प्रयास किया, लेकिन पुलिस के बढ़ते दबाव से माओवादी जंगल का लाभ लेकर भागने में सफल रहे़ मुठभेड़ में जिला पुलिस बल के साथ जैप एवं सीआरपीएफ के जवान लगाये गये थे़ समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ स्थल के पास पुलिस सर्च अभियान चला रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




