राशि भुगतान नहीं होने से लाभुकों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

केतार : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम के तहत हुए कूप निर्माण कार्य के सामग्री की राशि भुगतान नहीं होने से लाभुकों में आक्रोश देखा जा रहा है. कूप निर्माण के लाभुक अरविंद बैठा, उपेंद्र बैठा, मोजाहिम अंसारी, जसमुद्दीन अंसारी, शिवदत्त मेहता, रामबेलास महतो, साबिर अंसारी, साकिर अंसारी, समीम अंसारी, प्रमिला देवी, सीतेश मेहता, […]

विज्ञापन

केतार : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम के तहत हुए कूप निर्माण कार्य के सामग्री की राशि भुगतान नहीं होने से लाभुकों में आक्रोश देखा जा रहा है. कूप निर्माण के लाभुक अरविंद बैठा, उपेंद्र बैठा, मोजाहिम अंसारी, जसमुद्दीन अंसारी, शिवदत्त मेहता, रामबेलास महतो, साबिर अंसारी, साकिर अंसारी, समीम अंसारी, प्रमिला देवी, सीतेश मेहता, अजीत बैठा, हदीस अंसारी, रामकेवल प्रजापति, अशोक सिंह आदि ने बताया कि मनरेगा के लंबित कार्यों का सामग्री भुगतान शीघ्र नहीं हो पाता है, वे लोग प्रखंड कार्यालय में धरना देने को मजबूर होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

लाभुकों के मुताबिक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम के तहत 2016-17, 2017-18 व 2018 -19 के योजनाओं का सामग्री भुगतान नहीं हो पाया है. सामग्री भुगतान कराने के लिए लाभुक महीनों से प्रखंड व जिला कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. इस मामले में पूछे जाने पर बीपीओ दयानंद प्रजापति ने बताया सामग्री मद में आवंटन के अभाव में भुगतान नहीं हो रहा है. जैसे ही सामग्री भुगतान का आवंटन आयेगा. शीघ्र ही सामग्री की राशि का भुगतान कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola