भारी मात्रा में हथियार के साथ अपराधी उमेश चौधरी गिरफ्तार
गढ़वा : पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर चिनिया पुलिस को डोल गांव में दो गोली चालन की घटना में शामिल अपराधी उमेश चौधरी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी है़ जबकि घटना का मुख्य अभियुक्त वितन यादव अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है़ उमेश चौधरी के पास से बड़ी संख्या […]
गढ़वा : पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर चिनिया पुलिस को डोल गांव में दो गोली चालन की घटना में शामिल अपराधी उमेश चौधरी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी है़ जबकि घटना का मुख्य अभियुक्त वितन यादव अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है़ उमेश चौधरी के पास से बड़ी संख्या में हथियार व गोली बरामद किया गया है़ उसके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक राइफल, 134 जिंदा गोली, नौ नन इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर, एक स्वनिर्मित हैंडग्रेनेड, एक पिट्ठू, एक काला रंग का वर्दी तथा एक काला गमछा बरामद हुआ है़ डेटोनेटर, हैंडग्रेनेड, पिट्ठू आदि का इस्तेमाल आमतौर पर नक्सलियों द्वारा किया जाता है. पुलिस ने उमेश चौधरी को नक्सली मानने से इनकार किया है़ इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में बताया कि कुछ दिन पूर्व चिनिया के डोल गांव में पंकज साहू व उदय यादव के ऊपर गोली चलायी गयी थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए