ePaper

रन फॉर यूनिटी में दौड़ा गढ़वा

Updated at : 01 Nov 2019 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी में दौड़ा गढ़वा

गढ़वा : जिला मुख्यालय स्थित अांबेडकर चौक रंका मोड़ पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, 172 बटालियन सीआरपीएफ कमांडेंट झा, अभियान एसपी सदन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी जेके मिश्रा व गढ़वा जिला ओलिंपिक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने संयुक्त रूप से किया. राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ की शुरुआत के […]

विज्ञापन

गढ़वा : जिला मुख्यालय स्थित अांबेडकर चौक रंका मोड़ पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, 172 बटालियन सीआरपीएफ कमांडेंट झा, अभियान एसपी सदन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी जेके मिश्रा व गढ़वा जिला ओलिंपिक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने संयुक्त रूप से किया.

राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ की शुरुआत के उपरांत गढ़वा जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक एवं 172 बटालियन सीआरपीएफ कमांडेंट झा के नेतृत्व में उक्त दौड़ जिला मुख्यालय गढ़वा स्थित समाहरणालय पहुंचा, जहां उपायुक्त गढ़वा द्वारा भारत के लोह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए तथा उनके जन्मशती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता की सब को शपथ दिलायी गयी.

दौड़ में शामिल सभी खिलाड़ियों का उपायुक्त गढ़वा डॉ हर्ष मंगला, उप विकास आयुक्त गढ़वा नमन प्रियेस लकड़ा व अपर समाहर्ता प्रवीण गगराई ने सभी खिलाड़ियों का व दौड़ में लोग शामिल का स्वागत किये. तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों ने एक-एक कर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं देश कि एकता बनाये रखने का शपथ लिया. दौड़ को सफल बनाने में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के एथलेटिक्स, कुश्ती व वॉलीबॉल के खिलाड़ी व प्रशिक्षक ललन पहलवान, अरविंद दुबे, रामाशंकर सिंह, प्रभात रंजन तिवारी, कुश कुमार ने महती भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola