अष्टमी से सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2019 12:30 AM
गढ़वा : दशहरा त्योहार को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में पूजा पंडाल के संचालकों व विधि व्यवस्था से संबंधित पदाधिकारियों की एक बैठक हुई. बैठक में पूजा के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि अष्टमी को सुबह आठ बजे से रात्रि नौ […]
गढ़वा : दशहरा त्योहार को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में पूजा पंडाल के संचालकों व विधि व्यवस्था से संबंधित पदाधिकारियों की एक बैठक हुई. बैठक में पूजा के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि अष्टमी को सुबह आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक बड़े व चौपहिया वाहनों का आवागमन बंद रखा जायेगा.
नवमी के दिन नौ बजे सुबह से लेकर 11 बजे रात तक सभी बड़ी गाड़ियों का प्रवेश शहर में वर्जित रहेगा. बैठक में एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए. साथ ही स्वयं सेवक आइकार्ड व ड्रेस के साथ सभी तरफ विधि व्यवस्था, भीड़-भाड़ आदि को नियंत्रण करने के लिये तैनात रहेंगे़ किसी भी प्रकार की अफवाह से बचते हुए संदिग्ध की सूचना तुरंत पुलिस को दे़. सभी पूजा पंडालों में बिजली की वायरिंग गुणवतापूर्ण होनी चाहिए. नगर परिषद की ओर से शहर के सभी पूजा पंडालों की सफाई करवाने को कहा गया़ प्रत्येक दिन दो-दो बार सफाई करायी जायेगी़ मुख्य पथ के गड्डों को भरने का भी निर्देश दिया गया़ बैठक में पूजा पंडालों में साउंड सिस्टम 40 से 60 डिसिबल से ज्यादा नहीं रखने के निर्देश दिये गये़ इसका पालन नहीं करने पर उसे जब्त कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










