रक्षाबंधन पर सामाजिक सौहार्द की मिसाल, किन्नर समाज की बहन-बेटियों को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

राखी बंधवाते महाकाल तिवारी | Prabhat Khabar Network

गढ़वा में महाकाल तिवारी ने किन्नर समाज की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया. उन्होंने सामाजिक एकता और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की अनूठी मिसाल पेश की है.

विज्ञापन

गढ़वा. रक्षाबंधन के अवसर पर गढ़वा में भाई-बहन के रिश्ते और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली. जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के सचिव महाकाल तिवारी ने किन्नर समाज की बहन-बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया. इस दौरान उन्होंने किन्नर बहनों से राखी बंधवाकर भाई-बहन के रिश्ते को सम्मान दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

किन्नर बहनों ने बांधी राखी

कार्यक्रम में किन्नर समाज की बहन-बेटियों ने महाकाल तिवारी की कलाई पर राखी बांधी. उन्होंने महाकाल तिवारी के सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर महाकाल तिवारी ने भी उनके हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया.

प्रेम और सम्मान का प्रतीक है रक्षाबंधन

महाकाल तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और सामाजिक एकता का प्रतीक है. समाज के हर वर्ग को समान सम्मान और अपनापन मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करता है.

ये भी पढ़ें: साइबर ठगी से बचने के लिए बच्चों को किया जागरूक,1930 पर शिकायत की दी जानकारी

पहल से खुश दिखीं किन्नर बहनें

रक्षाबंधन के इस आयोजन से किन्नर समाज की बहन-बेटियों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा. उन्होंने इस पहल को भाई-बहन के रिश्ते के साथ सामाजिक सम्मान और अपनापन बढ़ाने वाला कदम बताया.

ये भी पढ़ें: सिर पर नहीं, कैरियर में बंधा था हेलमेट! मझिआंव में वाहन जांच के दौरान 20 बाइक जब्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola