साइबर ठगी से बचने के लिए बच्चों को किया जागरूक,1930 पर शिकायत की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल बच्चे व अन्य | Prabhat Khabar Network

गढ़वा के सीपी मेमोरियल स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचने और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

विज्ञापन

गढ़वा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गढ़वा प्रखंड स्थित सीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें स्कूली बच्चों को साइबर फ्रॉड, सड़क सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की दी सलाह

कार्यक्रम की शुरुआत पीएलवी रमाशंकर चौबे ने की. इसके बाद पीएलवी सुधीर कुमार चौबे ने बच्चों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए. उन्होंने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए और ओटीपी या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए. साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई.

नाबालिग वाहन नहीं चलाएं

सड़क सुरक्षा के बारे में बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई. वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने तथा नाबालिगों के वाहन नहीं चलाने के बारे में बताया गया.

ये भी पढ़ें: PM आवास के नाम पर वसूली का आरोप, पंचायत सचिव और पति के खिलाफ DC से शिकायत

हिंसा की स्थिति में वन स्टॉप सेंटर से मिलेगी मदद

कार्यक्रम के अंत में सखी वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने केंद्र की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को दी जाने वाली सहायता और सेवाओं की जानकारी दी. उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.

मौके पर पीएलवी सुधीर कुमार चौबे, रमाशंकर चौबे, मुरली श्याम तिवारी और विकास कुमार मौजूद थे. विद्यालय की ओर से डायरेक्टर अमरेंद्र कुमार पाठक और शिक्षक अमित कुमार भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: गढ़वा-नगर ऊंटारी मार्ग पर बाइक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola