महिला कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता

Updated at : 27 Sep 2019 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
महिला कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता

गढ़वा : स्थानीय गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में गुरुवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. पेंटिंग प्रतियोगिता में पूर्णिमा यादव को प्रथम, अमृता गुप्ता को द्वितीय एवं अंशु तथा प्रियांशु सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में […]

विज्ञापन

गढ़वा : स्थानीय गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में गुरुवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. पेंटिंग प्रतियोगिता में पूर्णिमा यादव को प्रथम, अमृता गुप्ता को द्वितीय एवं अंशु तथा प्रियांशु सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में बसंती कुमारी को प्रथम, नीता कुमारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संयुक्ता सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता से छात्राओं के अंदर छुपी प्रतिभाओं का निखार होता है. इसलिए समय-समय पर महाविद्यालय के द्वारा विभिन्न तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर डॉ शीला कुमारी,डॉ अर्चना कुमारी डॉ संजीता कुमारी, प्रो एसएनराय,डॉ कविता ,राकेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola