ePaper

शराब भट्ठी ध्वस्त, चार लोग गिरफ्तार

Updated at : 19 Jul 2019 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
शराब भट्ठी ध्वस्त, चार लोग गिरफ्तार

गढ़वा : उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार के निर्देश पर अवर निरीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में रमना व विशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न गावों में शराब चुलाई को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया. रमना प्रखंड के टंडवा व कर्णुपरा गांव में की गयी छापेमारी में राजू गुप्ता व अशर्फी पासवान द्वारा संचालित शराब भट्ठी को ध्वस्त […]

विज्ञापन

गढ़वा : उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार के निर्देश पर अवर निरीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में रमना व विशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न गावों में शराब चुलाई को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया. रमना प्रखंड के टंडवा व कर्णुपरा गांव में की गयी छापेमारी में राजू गुप्ता व अशर्फी पासवान द्वारा संचालित शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया. इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया.

यहां से 200 किलो जावा महुआ, 20 लीटर शराब, चार ड्रम व दो तसला बरामद किया गया. विशुनपुरा के ओढ़ेया, सारो व पीपपी कला गांव में छापेमारी की गयी़ इसमें ओढ़ेया गांव से सीताराम साव द्वारा संचालित शराब भट्ठी को भी ध्वस्त किया गया. यहां से भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. संचालक सीताराम साव फरार होने में कामयाब हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola