सड़क से आवागमन में होगी सुविधा : भानु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2019 1:42 AM
खरौंधी : विधायक भानु प्रताप शाही ने शुक्रवार को प्रखंड के सिसरी गांव में 1.24 करोड़ की लागत से बननेवाले पक्की सड़क की आधारशिला रखी. ग्रामीण विकास विभाग के तहत सिसरी बस स्टैंड से सूर्य मंदिर होते हुए केवाल तक जानेवाली इस सड़क का शिलान्यास विधायक भानु ने किया. इस मौके पर विधायक भानु ने […]
खरौंधी : विधायक भानु प्रताप शाही ने शुक्रवार को प्रखंड के सिसरी गांव में 1.24 करोड़ की लागत से बननेवाले पक्की सड़क की आधारशिला रखी. ग्रामीण विकास विभाग के तहत सिसरी बस स्टैंड से सूर्य मंदिर होते हुए केवाल तक जानेवाली इस सड़क का शिलान्यास विधायक भानु ने किया. इस मौके पर विधायक भानु ने कहा कि इस सड़क के बनने से यहां की जनता को आवागमन में काफी सुविधा होगी.
उन्होंने कहा कि वे जिस योजना का शिलान्यास करते हैं, तो उसे धरातल पर उतारते भी है़. पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव की तरह व झूठे शिलान्यास नहीं करते. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर गांव में सड़क, बिजली, पुल-पुलिया, विद्यालय, अस्पताल आदि बनाये गये है़. सभा को नसंमो के कार्यकारी अध्यक्ष भगत दयानंद यादव, केंद्रीय महासचिव इग्नासियुस बाड़ा, प्रखंड अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा आदि ने भी संबोधित किया. इस मौके पर सिसरी के सेवानिवृत्त शिक्षक कोदू प्रसाद को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी़ सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










