कुएं से मिली विवाहिता की लाश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा : डंडा थाना क्षेत्र के पपरवा गांव निवासी राजू चौधरी की पत्नी सविता देवी का शव पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक कुआं से बरामद किया है़ घटना के संबंध में सविता देवी के पिता पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गिद्धा गांव निवासी सीताराम चौधरी ने बताया कि 28 मई की शाम से […]

विज्ञापन

गढ़वा : डंडा थाना क्षेत्र के पपरवा गांव निवासी राजू चौधरी की पत्नी सविता देवी का शव पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक कुआं से बरामद किया है़ घटना के संबंध में सविता देवी के पिता पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गिद्धा गांव निवासी सीताराम चौधरी ने बताया कि 28 मई की शाम से उनकी पत्नी गायब थी. उन्होंने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 2016 में राजू चौधरी के साथ किया था.

विज्ञापन

इसके बाद से ही राजू चौधरी व उसके पिता रेखा चौधरी सहित घर के लोगों उसकी पुत्री के साथ बराबर मारपीट करते रहते थे़ इस प्रताड़ना से तंग आकर वह 2018 के अगस्त में अपने मायके आ गयी थी. उसके बाद फरवरी 2019 में पुन: वह ससुराल गयी थी. उन्होंने बताया कि ससुराल के लोगों ने ही सविता की हत्या कर कुआं में उसका शव को फेंक दिया है. जबकि मृतिका के पति राजू चौधरी के बताया कि 28 मई की शाम सविता देवी अपने घर से गायब हो गयी थी.

उसके बाद उसके मायके के लोगों के साथ से खोजबीन किया जा रहा था़ गुरुवार की सुबह गांव के एक व्यक्ति द्वारा उन्हें सूचना मिली की घर के बगल में स्थित एक कुआं में एक महिला का शव पड़ा हुआ है. वह कुआं के पास शव की पहचान करने के लिए जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उसके ससुर सीताराम चौधरी ने उसे रोका और उसे पीट कर घायल कर दिया. इसके बाद उसे इलाज के लिये कुछ लोगों ने गढ़वा अस्पताल में भर्ती कराया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पता भेज दिया़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola