दो साल से जल कर पड़ा है गजधरा टोला का ट्रांसफॉर्मर

खरौंधी : खरौंधी प्रखंड के मझिगावां गांव के आदिवासी बहुल क्षेत्र गजधरा टोला में ट्रांसफॉर्मर जलने से यह गांव दो साल से बिजली से वंचित है. ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग नये ट्रांसफॉर्मर लगाने हेतु कई बार पत्राचार किये. विभागीय अधिकारियों से विद्युत सेवा बहाल करने के लिए गुहार भी लगाया. लेकिन इसके बाद […]
खरौंधी : खरौंधी प्रखंड के मझिगावां गांव के आदिवासी बहुल क्षेत्र गजधरा टोला में ट्रांसफॉर्मर जलने से यह गांव दो साल से बिजली से वंचित है. ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग नये ट्रांसफॉर्मर लगाने हेतु कई बार पत्राचार किये. विभागीय अधिकारियों से विद्युत सेवा बहाल करने के लिए गुहार भी लगाया.
लेकिन इसके बाद भी दो साल तक वहां ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया. हां, विभाग द्वारा ग्रामीणों को बिना बिजली दिये बिल लगातार भेजा जा रहा है. विभागीय लापरवाही के कारण यह गांव बिजली संकट झेल रहा है. गांव के लोग बिजली के लिए परेशान हैं. लोगों के घरों में पीने के पानी तथा खेतों में लगी सब्जी की सिंचाई के लिए पानी का संकट बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




