पेयजल संकट से निबटने के लिए टॉल फ्री नंबर जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2019 1:20 AM
गढ़वा : उपविकास आयुक्त नमन प्रियेस लकड़ा ने शुक्रवार को गरमी व पेयजल समस्या को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ की बैठक की़ बैठक में उन्होंने गढ़वा जिले में लगाये गये चापाकलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली़ उन्होंने खराब चापाकल की स्थिति को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर दुरुस्त करने के निर्देश दिये़ बैठक में […]
गढ़वा : उपविकास आयुक्त नमन प्रियेस लकड़ा ने शुक्रवार को गरमी व पेयजल समस्या को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ की बैठक की़ बैठक में उन्होंने गढ़वा जिले में लगाये गये चापाकलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली़ उन्होंने खराब चापाकल की स्थिति को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर दुरुस्त करने के निर्देश दिये़ बैठक में पेयजल व स्वच्छता कार्यालय ने नि:शुल्क व टॉल फ्री नंबर जारी किये जाने की बात कही.
कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने कहा कि राज्य स्तर पर टॉल फ्री नंबर 18003456502 तथा जिलास्तर के लिए 06561-222263 जारी किया गया है़ कार्यालय अवधि पूर्वाह्न 10 बजे से शाम के पांच बजे तक ग्रामीण पेयजल से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु इन नंबरों पर कॉल करके शिकायत व सुझाव दर्ज करवा सकते है़ं इसी तरह चापाकलों की मरम्मत आदि को लेकर प्रमंडल स्तर के लिए भी नंबर जारी किये गये है़ं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










