लोक अदालत में 128 मामले निष्पादित, 10.26 लाख रु मिला राजस्व

Updated:
विज्ञापन

लोक अदालत में 128 मामले निष्पादित, 10.26 लाख रु मिला राजस्व

विज्ञापन

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के तत्वावधान में प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष राजेश शरण सिंह के निर्देश पर शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में कुल 128 वादों का निष्पादन किया गया. इनमें बैंक से 20 वाद, क्रिमिनल कंपाडेबल से 44 वाद, बिजली विभाग से संबंधित 45 वाद, कुटुंब न्यायालय से 02 वाद, एवं नगर उंटारी अनुमंडल पदाधिकारी से 17 वाद सहित कुल 128 वादों का निष्पादन हुआ. इनके जरिये करीब 10.26 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है. विभिन्न वादों के निष्पादन के लिए पांच पीठ (नगर अनुमण्डल व्यवहार न्यायालय सहित) का गठन किया गया था. इनमें शिवनाथ त्रिपाठी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय, अरविंद कच्छप अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नगर उंटारी, सुश्री संगीता अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, मोनिका प्रसाद अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी तथा सुश्री अनुलिका कुमार न्यायिक दंडाधिकारी उपस्थित रहे. सभी पीठ के लिए न्यायिक दंडाधिकारी के साथ एक-एक अधिवक्ता को भी मनोनीत किया गया था. इनमें अधिवक्ता प्रवीण कुमार साहू, हंसेशवर पांडेय, नित्यानन्द दूबे, अनिता रंजन एवं उत्तम कुमार भारती शामिल हैं. उक्त अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मी, पीएलभी सूर्यदेव चौधरी एवं पक्षकार उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola