10 साल से कुर्सी पर बैठ कर समय काट रहे हैं रामचंद्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रंका : रंका निवासी रामचंद्र साव उर्फ भुलनी साव पिछले 10 साल से सिर्फ कुर्सी पर बैठे रहते हैं. वह फायलेरिया से पीड़ित हैं. उनका एक पैर फुल कर मोटा हो गया है. लिहाजा वे चलने में पूरी तरह से असमर्थ हैं. सिर्फ रात्रि में ही चारपाई पर सोने के लिए जाते है़ं बाकी समय […]
विज्ञापन
रंका : रंका निवासी रामचंद्र साव उर्फ भुलनी साव पिछले 10 साल से सिर्फ कुर्सी पर बैठे रहते हैं. वह फायलेरिया से पीड़ित हैं. उनका एक पैर फुल कर मोटा हो गया है. लिहाजा वे चलने में पूरी तरह से असमर्थ हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
सिर्फ रात्रि में ही चारपाई पर सोने के लिए जाते है़ं बाकी समय दिनभर कुर्सी पर ही बैठकर समय बिताते हैं. भुलनी साव ने बताया कि उन्होंन अपना काफी इलाज कराया़ लेकिन बीमारी ठीक नहीं हो रही है़ अब उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वे आगे बेहतर इलाज करा सकें. उन्होंने बताया कि उनके चार पुत्र हैं. वे उनका इलाज करा कर थक गये है़ं.
उन्होने बताया कि राशन कार्ड में नाम नहीं होने की वजह से उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है़ उन्होंने कहा कि यदि राशन कार्ड में उनका नाम जुड़ जाता, तो वे आयुष्मान कार्ड बनाकर अपना इलाज करा लेते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन