धान खरीद के लक्ष्य से कोसों दूर है एफसीआइ का क्रय केंद्र

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

5.71 लाख क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध हुई है मात्र 83 हजार क्विंटल धान की खरीद जिले में खोल गये हैं 11 धान क्रय केंद्र गढ़वा : राज्य सरकार ने भले ही समर्थन मूल्य व बोनस को मिला कर 19 रुपये प्रति किलो की दर से धान क्रय करने की घोषणा की है, लेकिन गढ़वा जिले […]

विज्ञापन

5.71 लाख क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध हुई है मात्र 83 हजार क्विंटल धान की खरीद

विज्ञापन

जिले में खोल गये हैं 11 धान क्रय केंद्र

गढ़वा : राज्य सरकार ने भले ही समर्थन मूल्य व बोनस को मिला कर 19 रुपये प्रति किलो की दर से धान क्रय करने की घोषणा की है, लेकिन गढ़वा जिले में इस बार धान की पैदावार संतोषजनक नहीं होने तथा खरीद प्रक्रिया सरल नहीं होने की वजह से यहां के किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है़. गढ़वा में धान के 55 हजार हेक्टेयर में आच्छादन के हिसाब से यहां 5.71 लाख क्विंटल धान क्रय करने का लक्ष्य रखा गया है़ लेकिन वित्तीय वर्ष (धान के क्रय की समय सीमा) समाप्त होने के करीब डेढ़ माह पूर्व तक मात्र 83888.80 क्विंटल धान ही क्रय किया जा सका है़ यह कुल लक्ष्य का मात्र 14.7 प्रतिशत ही है़ .

किसानों को धान जमा करने के लिए एफसीआइ की ओर से जितने क्विंटल धान जमा करने के मैसेज भेजे गये थे, किसानों ने उससे काफी कम धान ही जमा किये, लेकिन इसके पूर्व साल 2016-2017 में गढ़वा जिले में अच्छी बारिश होने पर यहां धान की बंपर उपज हुयी थी़ तब यहां के किसानों ने लक्ष्य 5.71 लाख क्विंटल के विरुद्ध छह लाख क्विंटल से ज्यादा धान की क्रय एफसीआइ ने की थी़. वित्तीय साल 2017-18 में पैक्स के माध्यम से धान की खरीद की गयी थी़ बताया गया कि गांव में घूम रहे बिचौलियों द्वारा हजारों क्विंटल धान खलिहान से ही क्रय कर लिया गया है़ इस वजह से भी क्रय केंद्र में धान की खरीद कम हुई है़ .

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola