रंगोली प्रतियोगिता में चांदनी कुमारी प्रथम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा : शहर के मॉडल इन्फैंट स्कूल में मंगलवार को दीपावली व छठ पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ इसमें कक्षा चार से 10 तक के छात्राओं द्वारा दो ग्रुपों में रंगोली बनायी गयी. इसमें एक से बढ़कर एक कलात्मक तरीकों से रंगोली बनायी गयी थी. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शशिशेखर […]

विज्ञापन
गढ़वा : शहर के मॉडल इन्फैंट स्कूल में मंगलवार को दीपावली व छठ पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ इसमें कक्षा चार से 10 तक के छात्राओं द्वारा दो ग्रुपों में रंगोली बनायी गयी. इसमें एक से बढ़कर एक कलात्मक तरीकों से रंगोली बनायी गयी थी. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शशिशेखर गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा उजागर होती है. बच्चों को अपनी अंदर की कला कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है.
प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडल के द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर बच्चों को पुरस्कृत किया गया़ इसमें ग्रप ए कक्षा एक से छह तथा ग्रप बी कक्षा सात से 10 तक के बच्चों को सम्मानित किया गया़ इसमे ग्रुप ए के कक्षा पांच के चांदनी कुमारी, रिया कुमारी, कोमल यादव व आयुषी कुमारी को प्रथम पुरस्कार, ग्रुप ए कक्षा चार के पलक यादव, इशिका कुमारी, रौशनी प्रवीण व भूमिका कुमारी को द्वितीय पुरस्कार तथा कक्षा छह के ग्रुप ए में पायल कुमारी एवं मुनमुन केसरी को तृतीय पुरस्कार दिया गया़
इसी प्रकार कक्षा 10 के ग्रुप बी के रिजवाना परवीन, अर्चना कुमारी, चांदनी कुमारी, गुलवला प्रवीण, शालू कुमारी व सिमरन कुमारी को प्रथम पुरस्कार, कक्षा सात के ग्रुप बी की शीला, गुनगुन, जियापलक व वैष्णवी को द्वितीय पुरस्कार तथा कक्षा आठ के ग्रुप बी के खुशी, रिया एवं शीतल कुमारी को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया़ कार्यक्रम का संचालन निखत परवीन, धनंजय ठाकुर, शुभम शर्मा, संजय कुमार ठाकुर, एसएन धरदुबे, अंकिता सोनी, नूर परवीन, राजा परीक्षित दुबे, आरएन चौबे आदि ने किया़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola