एएनएम पांच, आबादी 70 हजार

Updated at : 06 Jun 2014 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
एएनएम पांच, आबादी 70 हजार

रमना का सीएचसी चार करोड़ का, चिकित्सक एक भी नहीं सप्ताह में एक दिन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है एक चिकित्सक को. वे भी कभी-कभी ही आते हैं. रमना (गढ़वा) : जिले के 70 हजार की आबादी वाले रमना प्रखंड के लोग चिकित्सा सुविधा से वंचित हैं. रमना में 3.84 करोड़ की लागत से […]

विज्ञापन

रमना का सीएचसी चार करोड़ का, चिकित्सक एक भी नहीं

सप्ताह में एक दिन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है एक चिकित्सक को. वे भी कभी-कभी ही आते हैं.

रमना (गढ़वा) : जिले के 70 हजार की आबादी वाले रमना प्रखंड के लोग चिकित्सा सुविधा से वंचित हैं. रमना में 3.84 करोड़ की लागत से तीन वर्ष पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का निर्माण कराया गया था. लेकिन अब तक यहां स्थायी रूप से एक भी चिकित्सक की पदस्थापना नहीं की गयी है. बताया जाता है कि जिले में चिकित्सकों की कमी के कारण यह परेशानी हो रही है. यहां डॉक्टर अजीत कुमार सिंह को सप्ताह में एक दिन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है.

वह भी कभी-कभार ही यहां आते हैं. वर्तमान में उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एएनएम तारा गुहा, सुमित्र सिन्हा, ममता कुमारी, बबीता कुमारी एवं राधिका कुमारी तथा एमपीडब्ल्यू नंदकुमार गुप्ता एवं शैलेश ठाकुर के भरोसे चल रहा है. अस्पताल में बिजली की व्यवस्था नहीं है. अस्पताल में प्रसूति कराने आनेवाली महिलाओं को एएनएम द्वारा टॉर्च की रोशनी में प्रसूति करायी जाती है. अस्पताल में रात्रि सुरक्षा को लेकर गार्ड भी प्रतिनियुक्त नहीं है. इसके कारण अब तक अस्पताल में चार-पांच बार चोरी की घटना हो गयी है.

इसमें पंखा, स्विच बोर्ड, टय़ूबलाइट, पानी का झरना क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. प्रखंड के लोगों को इलाज कराने के लिए 22 किलोमीटर दूर गढ़वा जिला मुख्यालय आना पड़ता है. वरीय पदाधिकारी से पूछे जाने पर कहते हैं कि चिकित्सकों की कमी को लेकर सरकार को कई बार पत्रचार किया जा चुका है. वर्तमान में जिले में जो कार्यरत चिकित्सक हैं, उन्हीं से रोटेशन के आधार पर कार्य कराया जा रहा है. जिले में सरकार द्वारा चिकित्सकों की पदस्थापना होने के बाद खाली पड़े स्वास्थ्य केंद्रों पर उनकी तैनाती कर दी जायेगी. वर्तमान में जो सुविधा उपलब्ध है उसी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola