आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक में लिये कई निर्णय

Updated:
विज्ञापन

बंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक पर्यवेक्षिका लीलावती रानी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पर्यवेक्षिका ने उपस्थित सेविकाओं को विभागीय निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि केंद्र में आनेवाले सभी बच्चों, गर्भवती महिलाओं का आधार सीडिंग कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन
बंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक पर्यवेक्षिका लीलावती रानी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पर्यवेक्षिका ने उपस्थित सेविकाओं को विभागीय निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि केंद्र में आनेवाले सभी बच्चों, गर्भवती महिलाओं का आधार सीडिंग कराने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि मातृत्व योजना के लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर कार्यालय में जमा कराने, कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें कुपोषण उपचार केंद्र में भेजने, जिन निःशक्तों का पेंशन बंद है उनका आधार व बैंक खाता खोलने का निर्देश दिया.पर्यवेक्षिका ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अनपराशन व गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है.
एक अगस्त से 8 अगस्त तक स्तनपान दिवस मनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन निर्धारित समयानुसार करें. साथ ही दिये गये निर्देश का अनुपालन हर हाल में निर्धारित समय पर पूरा करें. बैठक में पर्यवेक्षिका पूर्णिमा कुमारी,शोभा कुमारी,सेविका,कौशल्या देवी,फूल कुमारी देवी,रेणु देवी,अर्चना देवी,उषा देवी,सुशीला देवी,तारा देवी,शांति देवी सहित सभी आंगनबाड़ी सेविकाएँ उपस्थित थीं.
बैठक 28 को
बंशीधर नगर. प्रखंड के सभी पारा शिक्षकों की एक बैठक 28 जुलाई को एक बजे अपराह्न से प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में रखी गयी है. उक्त आशय की जानकारी पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप देव ने दी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola