रामनवमी पर दंगल का आयोजन 25 मार्च को

Updated at : 21 Mar 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी पर दंगल का आयोजन 25 मार्च को

गढ़वा. रामनवमी पर शहर के निमिया स्थान स्थित दिगंबर अखाड़ा में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पूजन व पारंपरिक दंगल का आयोजन किया गया है. इसे लेकर मंगलवार को दिगंबर अखाड़ा में बैठक की गयी, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यक्रम के संचालन को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें रामजी सोनी […]

विज्ञापन
गढ़वा. रामनवमी पर शहर के निमिया स्थान स्थित दिगंबर अखाड़ा में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पूजन व पारंपरिक दंगल का आयोजन किया गया है. इसे लेकर मंगलवार को दिगंबर अखाड़ा में बैठक की गयी, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यक्रम के संचालन को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें रामजी सोनी व प्रीतम गौड़ को अध्यक्ष, राजेश कुमार व चंद्र बहादुर सिंह को उपाध्यक्ष, गौतम कुमार एवं सोनू कुमार को सचिव, कुश कुमार व नितिन मोदनवाल को कोषाध्यक्ष व अजय कुमार सिंह, प्रेमचंद पहलवान एवं रघुवीर सिंह को निगरानी समिति का पदाधिकारी तथा कुंदन पहलवान, विशाल गौड़, अमित यादव, बाबूलाल, रवि गौड़, पंकज गौड़ सहित दिगंबर अखाड़ा के समस्त पहलवान उपस्थित थे.
वहीं अखाड़ा के सेवादार के रूप में मिलन सोनी को रखा गया है. इसकी जानकारी देते हुए समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 25 मार्च को 10:00 बजे से पूजन एवं 12:00 बजे से पारंपरिक दंगल का आयोजन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola