अवैध वसूली को लेकर उपायुक्त को आवेदन

Updated at : 21 Mar 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध वसूली को लेकर उपायुक्त को आवेदन

कांडी : कांडी में बिजली कनेक्शन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर डीसी से फरियाद की गयी है़ दोषियों के विरुद्ध‎ सख्त कानूनी कार्रवाई‎ की मांग की गयी है़ कांडी प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि‎ राम लखन प्रसाद व कांडी पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता विनोद प्रसाद ने उपायुक्त को दिये […]

विज्ञापन
कांडी : कांडी में बिजली कनेक्शन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर डीसी से फरियाद की गयी है़ दोषियों के विरुद्ध‎ सख्त कानूनी कार्रवाई‎ की मांग की गयी है़
कांडी प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि‎ राम लखन प्रसाद व कांडी पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता विनोद प्रसाद ने उपायुक्त को दिये आवेदन में कहा है कि एक तरफ बिजली विभाग के बड़े पदाधिकारी इस तरह की किसी वसूली से इनकार कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि एग्रीमेंट व कनेक्शन के लिए उनका कोई अधिकारी व कर्मचारी‎ कांडी में पदस्थापित या अधिकृत नहीं है़ दूसरी तरफ यहां 3300 रुपये में घरेलू व 7500 रुपये में व्यावसायिक‎ कनेक्शन की बिक्री की जा रही है़ दर्जनों लोगों ने इस तरह का कनेक्शन ले लिया है़ पूरे कांडी बस्ती व बाजार अंधेरे में है, लेकिन इस तरह का महंगा कनेक्शन लेनेवालों के घर में बिजली जलने लगी है़
आवेदन में कहा गया है कि कांडी बेहद पिछड़ा हुआ गांव है़ इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि कहा कि अवैध वसूली करनेवाले व कनेक्शन लेनेवालों की सूची जमा मिलने के बाद इसकी जांच कर कार्रवाई‎ की जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola