युवा झाविमो के मो शमीम राजद में शामिल

Updated at : 13 Mar 2018 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
युवा झाविमो के मो शमीम राजद में शामिल

गढ़वा : पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में झाविमो के पूर्व केंद्रीय सदस्य सह झारखंड विकास युवा मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मो शमीम अंसारी व झाविमो के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मो जमालुद्दीन अंसारी राजद में शामिल हो गये़ दोनों को गिरिनाथ सिंह ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया़ […]

विज्ञापन
गढ़वा : पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में झाविमो के पूर्व केंद्रीय सदस्य सह झारखंड विकास युवा मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मो शमीम अंसारी व झाविमो के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मो जमालुद्दीन अंसारी राजद में शामिल हो गये़ दोनों को गिरिनाथ सिंह ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया़ इस मौके पर गिरिनाथ सिंह ने कहा कि शमीम अंसारी युवा नेता है और उनके पार्टी में जुड़ने से युवाओं को बल मिलेगा़ उन्होंने कहा कि राजद गरीब,दलित, पिछड़े व अकलियत के हक और अधिकार के लिए वर्षों से संघर्षरत है और इस अभियान में पार्टी ने काफी हद तक सफलता भी मिली है़
राजद का गठन ही इसी उद्देश्य के साथ हुआ था़ राजद में शामिल होनेवाले मो शमीम अंसारी जेवीएम छोड़ने के बाद दो सालों से क्लब से जुड़कर लोगों की सेवा करते रहे़ वे जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा से बहुत पहले से जुड़े रहे है़ झाविमो में रहते हुए मो शमीम का पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से काफी करीबी संबंध था, लेकिन बीते दो वर्षों से वे पार्टी के काम-काज से खुद को अलग कर लिए थे़ कयास लगाया जा रहा है कि नप चुनाव में मो शमीम को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया जा सकता है़ इस अवसर पर राजद के प्रधान महासचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता, युवा राजद के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह, अरविंद मिश्रा, संजय कांस्यकार, लाल सिंह, सूर्यनारायण यादव सहित कई लोग उपस्थित थे़
सामाजिक न्याय की पार्टी है राजद : मो शमीम
राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद युवा नेता मो शमीम अंसारी ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय की पार्टी है और इस दल में गरीब गुरबो के हितों की रक्षा की जाती है़ इसी से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है़ उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेवारी देगी, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे़ नगर परिषद चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के सवाल पर मो अंसारी ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेवारी देगी, उसे निभाने का प्रयास करेंगे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola