शराब दुकान हटाने के लिए एनएच-75 को जाम िकया
Updated at : 08 Mar 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के लगमा स्कूल के पास मंगलवार की शाम शराब बेचने को लेकर ग्रामीण एवं शराब दुकानदार के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया़ बताया गया कि विरोध करनेवाले ग्रामीणों पर दुकानदार देवेंद्र राम एवं उसके परिवारों ने हमला कर उनकी पिटाई कर दी़ इस घटना के विरोध में वहां के […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के लगमा स्कूल के पास मंगलवार की शाम शराब बेचने को लेकर ग्रामीण एवं शराब दुकानदार के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया़ बताया गया कि विरोध करनेवाले ग्रामीणों पर दुकानदार देवेंद्र राम एवं उसके परिवारों ने हमला कर उनकी पिटाई कर दी़
इस घटना के विरोध में वहां के ग्रामीणों ने गढ़वा-नगरउंटारी एनएच-75 मार्ग को जाम कर दिया़ शाम के समय सड़क जाम होने से एनएच-75 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ भाजपा नेता रामउदार पांडेय के नेतृत्व में उपस्थित ग्रामीण लगमा स्कूल के पास चल रहे शराब दुकान को बंद करने एवं देवेंद्र राम, उसकी पत्नी यशोदा देवी एवं घटना में शामिल उसके बच्चे को गिरफ्तार करने की मांग कर
रहे थे़
सूचना मिलने के बाद मेराल बीडीओ राहुल कुमार सिंह व गढ़वा बीडीओ जागो महतो ने मौके पर पहुंचकर शराब दुकानवाली गुमटी को हटाने एवं मारपीट के दोषी देवेंद्र राम व उसके परिवार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया़ इसके बाद जाम समाप्त हुआ़
इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से अधिकारियों को दिये गये आवेदन में कहा गया कि लगमा बस स्टैंड में पोटमा निवासी देवेंद्र राम द्वारा विद्यालय के पास ही गुमटी लगाकर शराब दुकान चलायी जाती है़ इसके कारण वातावरण दूषित हो रहा है़ विशेषकर विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों को परेशानी हो रही है. आवेदन के आलोक में द्वय पदाधिकारियों ने देवेंद्र राम की गुमटी को तत्काल सील किया और इस पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया़

अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर शराब गुमटी को सील किया
दुकान हटाने व मारपीट के दोषी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन