एटीएम से फर्जी निकासी करनेवाला गिरफ्तार

Updated at : 06 Feb 2018 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम से फर्जी निकासी करनेवाला गिरफ्तार

ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा गढ़वा : गढ़वा शहर के प्रखंड कार्यालय स्थित एचडीएफसी के एटीएम मशीन से अनोखे अंदाज में फर्जी तरीके से राशि निकालनेवाले एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है़ पकड़ा गया अपराधी बिहार स्थित गया जिला के यासीन कॉलोनी निवासी मो अकरम है़ पुलिस को […]

विज्ञापन
ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
गढ़वा : गढ़वा शहर के प्रखंड कार्यालय स्थित एचडीएफसी के एटीएम मशीन से अनोखे अंदाज में फर्जी तरीके से राशि निकालनेवाले एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है़ पकड़ा गया अपराधी बिहार स्थित गया जिला के यासीन कॉलोनी निवासी मो अकरम है़
पुलिस को पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह 24 जनवरी से गढ़वा जिले में इस तरह के साइबर क्राइम को अंजाम दे रहा है़ वह एक स्क्रैच मशीन के माध्यम से दूसरे के एटीएम को साफ करने के बहाने स्वाइप कर लेता था़ बाद में उसी आधार पर वह उसके खाते से पैसा निकाल लेता था और इसकी भनक भी लोगों को नहीं लगती थी़ बताया गया कि भंडरिया निवासी सामसेम पूर्ति के एटीएम को साफ करने के लिए उसने लिया और स्वाइप कर उसे वापस कर दिया़
इसके पश्चात जब सामसेम पूर्ति ने एचडीएफसी से पैसा निकासी करना चाहा, तो उसके खाता में पैसा ही नहीं बताया़ इससे सामसेम को भनक लगी कि उसके साथ धोखा किया गया है़
पूछताछ के दौरान अपराधी अकरम ने मशीन को बाहर फेंक दिया और भागने की कोशिश करने लगा़ इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया़ उसके साथ एक अन्य व्यक्ति रत्नेश मिश्रा भी था, जो उसके पकड़े जाने के बाद भाग खड़ा हुआ़ अकरम ने पुलिस को बताया कि वह रत्नेश मिश्रा के कहने पर ही इस तरह के अपराध को अंजाम दे रहा है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola