राजभवन का घेराव 12 फरवरी को

Updated at : 02 Feb 2018 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
राजभवन का घेराव 12 फरवरी को

गढ़वा : डॉ यासीन मिल्लत इंटर कॉलेज में झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में गुरूवार को डॉ अशजद अंसारी की अध्यक्षता में बैठक की गयी़ बैठक में सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी के रिपोर्ट को लागू करने और पूरे राज्य से डीइओ शासन को समाप्त करने तथा झारखंड अधिविद्य परिषद […]

विज्ञापन
गढ़वा : डॉ यासीन मिल्लत इंटर कॉलेज में झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में गुरूवार को डॉ अशजद अंसारी की अध्यक्षता में बैठक की गयी़
बैठक में सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी के रिपोर्ट को लागू करने और पूरे राज्य से डीइओ शासन को समाप्त करने तथा झारखंड अधिविद्य परिषद के गलत नीति एवं वित्त रहित संस्थानों के प्रति उदासीन रवैये से क्षुब्ध होकर 12 फरवरी को महामहिम राज्यपाल के समक्ष एकदिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया़ साथ ही 22 फरवरी को 24 घंटे का जैक कार्यालय के घेराव को सफल बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया़ बैठक में यह भी तय किया गया कि कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी आंदोलन में भाग लेंगे़ बैठक का संचालन कॉलेज के प्राचार्य सागिर खां ने किया़ इस मौके पर मयंक विश्वकर्मा, अरविंद कुमार सिंह, रत्नेश कुमार तिवारी, संतोष पाल, जहीर अंसारी, औरंगजेब अंसारी, देवेंद्र चौबे, जमील अहमद, संतोष कुशवाहा, आरजू आफरीन, मोहसिन, जलाल अंसारी, ललिता देवी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola