ट्रक पलटा, दो महिला मजदूर मरी, 13 घायल

रमकंडा : बिहार से धनकटनी कर गढ़वा लौट रहे मजदूरों से भरा ट्रक रमकंडा थाना क्षेत्र के उदयपुर मोड़ के समीप पलट गया. हादसे में दो महिला मजदूर की मौत हो गयी, जबकि 13 मजदूर घायल हो गये. दुर्घटना मंगलवार की सुबह हुई. मृतका कलावती देवी (40 वर्ष) एवं सूरजी देवी (45 वर्ष) भंडरिया थाना […]
रमकंडा : बिहार से धनकटनी कर गढ़वा लौट रहे मजदूरों से भरा ट्रक रमकंडा थाना क्षेत्र के उदयपुर मोड़ के समीप पलट गया. हादसे में दो महिला मजदूर की मौत हो गयी, जबकि 13 मजदूर घायल हो गये.
दुर्घटना मंगलवार की सुबह हुई. मृतका कलावती देवी (40 वर्ष) एवं सूरजी देवी (45 वर्ष) भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका गांव की रहनेवाली थी. घायलों में बिजका गांव की बिंदु देवी, सुमित्रा देवी, मुसनी देवी, मुन्नी देवी, ललिता कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रेम सिंह, भैरो मांझी, समुद्री देवी व हरहे गांव की जीतनी कुमारी, शोभा कुमारी, बिंदु कुमारी और अन्य हैं. सभी घायलों को मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सभी मजदूर बिहार के हरदपुरवा से धनकटनी कर घर लौट रहे थे. ट्रक में रमकंडा थाना के हरहे और भंडरिया थाना के बिजका गांव के 20 मजदूर सवार थे. इसके अलावा धान की बोरी भी थी. घायल मजदूरों ने बताया कि उदयपुर मोड़ के पास सड़क किनारे की मिट्टी धंस गयी और ट्रक खेत में जाकर पलट गया.
धान की बोरी को हटाकर निकाला गया शव : घटना के कुछ देर बाद रांची से हरहे गांव लौट रहे लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. सूचना मिलते ही मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने धान की बोरी में दबे घायलों को बाहर निकाला और मेदिनीनगर स्थित सदर अस्पताल भेजा. जबकि दो महिला मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.
रमकंडा थाना पुलिस ने ट्रक जब्त कर ली.
कई बार हो चुकी है दुर्घटना : धनकटनी कर घर लौटने के दौरान कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं. इसके पूर्व भगवान घाटी में 14 जनवरी 2010 को 30 मजदूरों की मौत हो गयी थी. वहीं, रमना में 14 मजदूरों की मौत हो गयी थी.
जनवरी, 2017 में ही रमकंडा के हरहे गांव के तीन मजदूरों की मौत ट्रेन से कट कर हो गयी थी. वर्ष 2009 में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में ट्रक पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




