योजनाओं की जांच के लिए केंद्रीय टीम गढ़वा पहुंची

Updated at : 30 Jan 2018 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं की जांच के लिए केंद्रीय टीम गढ़वा पहुंची

गढ़वा : ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नामित नैशनल लेवल मॉनिटर केके महापात्रा व हृदयानंद मिश्रा सोमवार को गढ़वा पहुंचे़ वे यहां पांच फरवरी तक रहकर डंडई, मेराल एवं गढ़वा प्रखंड में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की मॉनिटरिंग व जांच करेंगे तथा अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे़ इसको लेकर उन्होंने […]

विज्ञापन
गढ़वा : ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नामित नैशनल लेवल मॉनिटर केके महापात्रा व हृदयानंद मिश्रा सोमवार को गढ़वा पहुंचे़ वे यहां पांच फरवरी तक रहकर डंडई, मेराल एवं गढ़वा प्रखंड में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की मॉनिटरिंग व जांच करेंगे तथा अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे़ इसको लेकर उन्होंने सोमवार की दोपहर समाहरणालय स्थित कांन्फ्रेंस हॉल में प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की़ बैठक में उन्होंने जांच के लिए रूट चार्ट का निर्धारण किया़ बैठक में डंडई प्रखंड के करके, सोनेहारा, लवाही कला, मेराल प्रखंड के बाना, दुलदुलवा, दलेली, मेराल पश्चिमी तथा गढ़वा प्रखंड के मेढ़ना खूर्द, अचला एवं संग्रहे खूर्द में जाकर योजना देखने की तिथि निर्धारित की गयी़
इस दौरान बताया गया कि 29 जनवरी से पांच फरवरी तक मनरेगा, एनआरएलएम, पीएमएवाइ,पीएमजीएसवाइ, पीएमकेएसवाइ, एनएसएपी से संबंधित योजनाओं की जांच की जायेगी़ बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ, सामाजिक सुरक्षा निदेशक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, आरइओ के कार्यपालक अभियंता, जल छाजन विभाग के तकनिकी विशेषज्ञ, परियोजना पदाधिकारी विमलेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola