18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का नाम जोड़ें
Updated at : 28 Jul 2017 12:22 PM (IST)
विज्ञापन

वंशीधर नगर : अनुमंडल कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर निर्वाचन कार्य का समीक्षा किया. बैठक में एसडीओ ने प्रखंड वार सभी पर्यवेक्षक से बूथ वार समीक्षा किया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पर्यवेक्षकों को प्रतिदिन मतदान केंद्रों पर […]
विज्ञापन
वंशीधर नगर : अनुमंडल कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर निर्वाचन कार्य का समीक्षा किया. बैठक में एसडीओ ने प्रखंड वार सभी पर्यवेक्षक से बूथ वार समीक्षा किया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पर्यवेक्षकों को प्रतिदिन मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर मतदान केंद्र पर प्राप्त प्रपत्र 6, 7 व 8 का प्रगति प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि हर हाल में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना है तथा कोई भी 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़वाने से वंचित नहीं रहे. इसका ख्याल रखना है. इसके लिए प्रत्येक प्रखंडों में प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है. बैठक में डंडई के बीडीओ अमीत कुमार, पर्यवेक्षक अंबुज जायसवाल, रवींद्र कुमार, विकास कुमार, चंदु कुमार सहित सभी प्रखंड के पर्यवेक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




